लाइव टीवी

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- कहीं नहीं गया, कीव में अपने लोगों के साथ हूं

Updated Feb 26, 2022 | 08:21 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुद के कीव से भागने की खबर को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि वो कहीं नहीं गए हैं बल्कि अपने लोगों के साथ हैं।

Loading ...
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- कहीं नहीं गया, कीव में अपने लोगों के साथ हूं
मुख्य बातें
  • कीव छोड़कर कहीं नहीं गया- जेलेंस्की
  • यूएन में रूस के वीटो की यूक्रेन ने की निंदा
  • रूस गैरजिम्मेदाराना अंदाज में काम कर रहा है- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelenskiy) के बारे में खबर आ रही थी कि शायद वो कीव में नहीं हैं। लेकिन वीडियो पोस्ट के जरिए उन्होंने अफवाहों पर विराम लगाया है। जेलेंस्की ने कहा कि वो कहीं नहीं गए हैं बल्कि कीव(Russia Ukraine Crisis, Russia Ukraine war) में ही देश की हिफाजत के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वो अपने लोगों के साथ हैं। 

अमेरिका से मदद पर चर्चा
जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ प्रतिबंधों को मजबूत करने, ठोस रक्षा सहायता और युद्ध-विरोधी गठबंधन पर चर्चा की। यूएनएससी में रूस के खिलाफ 11 वोट पड़े लेकिन मॉस्को द्वारा प्रस्ताव को वीटो कर दिया गया था।यूक्रेन में रूसी अभियान के खिलाफ अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कई प्रमुख सहयोगियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है।  

पुतिन और लावरोव युद्ध के लिए सीधे जिम्मेदार-अमेरिका
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और मंत्री लावरोव यूक्रेन पर रूस के अकारण और गैरकानूनी आक्रमण के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।विभाग ने उत्तर कोरिया, सीरिया और बेलारूस के नेताओं का जिक्र करते हुए कहा, "राष्ट्रपति पुतिन एक बहुत छोटे समूह में शामिल होते हैं, जिसमें किम जोंग उन, अलेक्जेंडर लुकाशेंको और बशर अल-असद जैसे तानाशाह शामिल हैं।

व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन की सेना से खास अपील,मौजूदा नेतृत्व को उखाड़ फेंको