झूमने को मजबूर कर देगा निरहुआ-आम्रपाली का होली स्पेशल गाना 'यूपी बिहार के होली', रिलीज के साथ वायरल

Amrapali Dubey Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Holi Song: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का होली स्पेशल भोजपुरी गाना 'यूपी बिहार के होली' रिलीज हो गया है। यहां देखें इस गाने का वीडियो...

Dinesh Lal Yadav Nirahua, Amrapali Dubey
Dinesh Lal Yadav Nirahua, Amrapali Dubey 
मुख्य बातें
  • दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे पर फागुन का रंग चढ़ा है।
  • फागुन के महीने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना 'यूपी बिहार के होली' रिलीज हो गया।
  • गाने में यूपी से लेकर बिहार तक की सैर हो जाती है।

Amrapali Dubey Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Song UP Bihar Ke Holi Songs: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे दमदार जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे पर फागुन का रंग चढ़ गया है। इस जोड़ा का होली स्पेशल गाना 'यूपी बिहार के होली' रिलीज हो गया। गाने ने यूट्यूब पर आते ही धूम मचा दी है। होली का समय आ रहा है, जिससे पहले निरहुआ और आम्रपाली ने अपने इस गाने से होली का माहौल बना दिया है। 

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के इस गाने (Amrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav Holi Bhojpuri Song) को एक दिन में ही एक लाख 91 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाना इतना मजेदार है कि यह सभी को झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में लंबे समय बाद फिर से निरहुआ और आम्रपाली की केमेस्ट्री का जलवा देखने को मिल रहा है। इस गाने में यूपी से लेकर बिहार तक की सैर हो जाती है और पता चलता है कि वहां लोग कैसे धूमधाम से रंगों के त्योहार होली को सेलिब्रेट करते हैं

Amrapali Dubey

Also Read: होली के रंग को गाढ़ा कर देगा आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये भोजपुरी गाना

अंतरा सिंह के साथ गाया गाना
निरहुआ और आम्रपाली का गाना 'यूपी बिहार के होली' निरहुआ ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।निरहुआ ने यह होली स्पेशल गाना मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है।  इस गाने में म्यूजिक आशीष वर्मा का है। लिरिक्स प्यारे लाल यादव का है। निरहुआ ने कहा कि यह गाना बेहद खास और मजेदार है। इसे हर किसी को सुनना चाहिए। दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते हैं कि जो लोग भोजपुरी और होली के बारे में गलत समझ रखते हैं, वो तो खास कर सुने हीं। आप भी अपने कदम रोक नहीं पाएंगे। 

इस फिल्म में आएंगे नजर
निरहुआ आगे कहते हैं कि इस गाने के जरिये हम होली के प्रेम वाले रंग में आपके मिजाज को डुबाने आये हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव अब जल्द ही फिल्म कलाकंद (Kalakand Film) में नजर आने वाले हैं।

फिल्म में दोनों के साथ एक्ट्रेस नीलम गिरी भी नजर आने वाली हैं।आम्रपाली दुबे ने फिल्म की शूटिंग का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। 'कलाकंद’ का मुहूर्त शॉट बसंत पंचमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शूट किया गया था। 
 

अगली खबर