Akshara Singh Lifestyle: महंगी गाड़ियों के कलेक्शन से मुंबई में आलीशन घर तक, ऐसी लग्जरी लाइफ जीती हैं अक्षरा सिंह

Akshara Singh Luxury Lifestyle: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनकी लाइफस्टाइल किसी शाही फैमिली से कम नहीं। जानें कैसी है अक्षरा की लाइफस्टाइल....

Bhojpuri Actress Akshara Singh Life
अक्षरा सिंह  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं अक्षरा सिंह
  • महंगी गाड़ियों और आलीशान बंगले की हैं मालकिन
  • अक्षरा की एक्टिंग के साथ सिंगिंग के लिए भी दीवाने हैं लोग

Bhojpuri Actress Akshara Singh Luxury Lifestyle: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से कामयाबी हासिल की। आज अक्षरा का नाम न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा बल्कि देश-विदेश तक फेमस हैं। अक्षरा ने कम समय में ही इतनी कामयाबी हासिल कर ली है कि आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दुनिया उन्हें उनके हुनर के माध्यम से जानती हैं। अक्षरा भोजपुरी फिल्मों की टॉप और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से अक्षरा को खूब पहचान हासिल हुई। लेकिन भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले अक्षरा हिंदी टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस की तुलना में अक्षरा रॉयल व लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास मुंबई में आलीशान घर और मंहगी गाड़ियों का कलेक्शन है।

इस फिल्म से अक्षरा ने रखा भोजपुरी सिनेमा में कदम

अक्षरा सिंह ने 2010 में भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के साथ डेब्यू किया। अक्षरा की पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद अक्षरा ने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों की लाइन लगा दी। धीरे-धीरे भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा के पैर जमने लगे और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज अक्षरा दुनियाभर में अपने हुनर के लिए जानी जाती हैं। फैंस ना सिर्फ अक्षरा की एक्टिंग बल्कि उनकी आवाज के भी कायल हैं।

आलीशान घर और मंहगी गाड़ियों की मालकिन हैं अक्षरा

अक्षरा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं। मुंबई में उनका आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। सोशल मीडिया पर अक्षरा कई फोटो-वीडियो शेयर करती हैं, जिसमें उनके घर और कमरे की झलक देखने को मिलती है। बात करें गाड़ियों के कलेक्शन की तो, घर की तरह अक्षरा महंगी गाड़ियों का भी शौक रखती हैं। उनके पास Xylo car है जिसकी कीमत 12-15 लाख रूपये है। इसके अलावा अक्षरा के पास Toyota Fortuner और  Mahindra Scorpio  जैसी कई मंहगी गाड़ियां भी हैं।

कितना कमाती हैं अक्षरा

हिट फिल्मों के साथ अक्षरा की डिमांड भी बढ़ती गई। करियर के शुरुआती दौर में अक्षरा को बेहद कम फीस मिला करती थी। लेकिन आज अक्षरा एक फिल्म के लिए 20-22 लाख रुपये चार्ज करती हैं। जोकि भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस के बराबर है। इसके अलावा अक्षरा के आए दिन गाने भी यूट्यूब रिलीज होते रहते हैं।

अगली खबर