भोजपुरी फिल्मों की ये एक्ट्रेसेज साउथ में मचा चुकी हैं धमाल, लिस्ट में है चौंका देने वाले नाम

Bhojpuri Films Actress: भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो भोजपुरी के साथ ही साउथ फिल्मों के पर्दे पर भी धमाल मचा चुकी हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी की ऐसी हसीनाओं के नाम शामिल है, जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे।

Bhojpuri Actress
भोजपुरी एक्ट्रेस  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं भोजपुरी की कई एक्ट्रेस
  • पाखी हेगड़े, हर्षिका पुनच्चा और मधु शर्मा जैसी कई एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों में किया काम
  • देश-विदेश तक मशहूर हैं भोजपुरी के कलाकार

Bhojpuri Actress Also Seen in South Films: फिल्म इंडस्ट्री की बात की जाए तो बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जिसकी पॉपुलैरिटी देश से लेकर विदेश तक है। इसके अलावा कुछ रीजनल फिल्म इंडस्ट्री भी है जो खूब मशहूर हैं। इसमें भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों का नाम शामिल है। भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कलाकार अपने काम को लेकर देशभर में मशहूर हो रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस तो अपनी खूबसूरती और टैलेंट से बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात दे रही हैं। हाल ही के दिनों में कई भोजपुरी एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। लेकिन हम बात कर रहे हैं उन भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में जो भोजपुरी के साथ साउथ फिल्मों में भी धमाल मचा चुकी है।

इन हसीनाओं ने न सिर्फ साउथ की ओर रुख किया बल्कि सफलता भी हासिल की। आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कई भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने भोजपुरी के साथ साउथ इंडस्ट्री में भी अपना सिक्का जमाया। इस लिस्ट में ऐसी हसीनाएं हैं, जिनके नाम जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

मधु शर्मा (Madhu Sharma)

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस मधु शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत ही तमिल फिल्म से की है। वह 1988 में तमिल फिल्म ‘गुरु पारवाई’ में नजर आई थी। मधु साउथ की तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Also Read: Bhojpuri Song: इस गाने में निरहुआ और मोनालिसा ने किया जमकर रोमांस, इंटरनेट पर वायरल हुआ गाना

पाखी हेगड़े (Pakkhi Hegde)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pakkhi Hegde (@pakkhihegde)

पाखी हेगड़ भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं जो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पाखी ने 2006 में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया और इसके बाद कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। भोजपुरी के साथ ही पाखी मराठी और हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। पाखी तमिल फिल्म ‘मणिशंकर' में काम कर रही हैं। इस फिल्‍म के निर्माता पाणि भूषण और ए वी श्रीनिवास और डायरेक्‍शन जी वेंकट कृष्‍णन ने किया है।

हर्षिका पूनच्चा (Harshika Poonacha)

हर्षिका पूनच्चा की जोड़ी पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में देखने को मिली। हर्षिका कोंकणी, कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं की लगभग 30 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Also Read:  Prachi Singh Latest photo: मॉनसून एंजॉय कर रहीं भोजपुरी की सनी लियोनी, लेटेस्ट तस्वीरें से जीता फैंस का दिल

नगमा (Nagma)

नगमा का नाम भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही साउथ में भी खूब फेमस हैं। उन्होंने साउथ की तमिल, तेलुगू, मलयालम जैसी भाषाओं में कई फिल्में की हैं। इतना ही नहीं नगमा साउथ के दिग्गज सुपरस्टार्स रजनीकांत, चिरंजीवी और नागार्जुन के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

अगली खबर