Bhojpuri Song: गर्मी में वायरल हो रहा खेसारी लाल-काजल राघवानी का गाना ‘कूलर कुर्ती में लगा ला’, देखें वीडियो

Khesari and Kajal Song: खेसारी और काजल का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें भोजपुरी सेंसेशन काजल सुपरस्टार खेसारी संग जमकर डांस कर रही है। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

Bhojpuri Song
भोजपुरी गाना  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • यूट्यूब पर खूब सर्च किया जा रहा गाना कूलर में कुर्ती लगा ला
  • खेसारी लाल और काजल के डांस-रोमांस ने जीता लोगों का दिल
  • ऑनस्क्रीन काफी पसंद की जाती है काजल-खेसारी की जोड़ी

Khesari Lal and Kajal Raghwani Bhojpuri Song: खूबसूरत एक्ट्रेस और भोजपुरी सेंसेशन काजल राघवानी का जलवा भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब छाया रहता है। वहीं सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग, डांसिंग और आवाज से इंडस्ट्री में पॉपुलर हैं। काजल और खेसारी दोनों ही भोजपुरी के दंबग स्टार हैं, जिनकी खूब फैन फॉलोइंग हैं। अब ऐसे में जब ये दो स्टार किसी सॉन्ग में नजर आए तो गाने का सुपरहिट होना लाजिमी है। काजल और खेसारी ने भोजपुरी में कई हिट फिल्में और सॉन्ग दिए। इन्हीं में से एक भोजपुरी गाना है ‘कूलर कुर्ती में लगा ला’ जोकि इन दिनों भीषण गर्मी के बीच खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि ये गाना नया तो नहीं है, लेकिन मौसम की नजाकत को देखते हुए काजल और खेसारी के इस गाने को यूट्यूब पर खूब सर्च किया जा रहा है।

Also Read: Akshara Singh Mother: अक्षरा सिंह ही नहीं उनकी मां नीलिमा भी हैं बेहतरीन एक्ट्रेस, नेगेटिव रोल के लिए हैं फेमस

खूब जमती है काजल और खेसारी की जोड़ी

भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी काफी जमती है। खेसारी और काजल ने एक साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया है। दोनों की जोड़ी पर्दे पर हिट मानी जाती है। काजल और खेसारी की केमिस्ट्री को फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि इस बीच दोनों का एक हिट भोजपुरी सॉन्ग खूब वायरल हो रहा है, जिसका नाम है ‘कूलर कुर्ती में लगा ला’।

गर्मी में राहत दे रहा गाना कूलर कुर्ती में लगा ला

भोजपुरी सॉन्ग 'कूलर कुर्ती में लगा ला' में खेसारी और काजल जमकर डांस और रोमांस करते दिखे। दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देख फैंस भी उनके दीवाने हो गए। इस गाने में खेसारी पीले रंग का कुर्ता और नीली जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं काजल ने ब्लू और क्रीम कलर की सलवार सूट पहनी हुई है। इस गाने के साथ दोनों स्टार एक बार फिर से ऑनस्क्रीन रोमांस से धमाल मचा रहे हैं।

Also Read: खूबसूरती और ग्लैमर से भोजपुरी एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह, देखें फोटो

यहां देखिए कूलर कुर्ती में लगा ला गाने का वीडियो-

यूट्यूब पर मिले खूब व्यूज

खेसारी और काजल के सॉन्ग ‘कूलर कुर्ती में लगा ला’ गाने को अब तक 297 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और  689 हजार लोगों ने गाने को पसंद किया। यह गाना Yashi Films Bhojpuri यूट्यूब चैलन पर रिलीज किया गया था। गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। इसके बोल लिखे हैं श्याम देहाती ने और म्यूजिक रजनीश मिश्रा का है।बता दें कि यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘दीवानापन’ का है, जिसमें काजल और खेसारी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

अगली खबर