Bhojpuri Holi Song: खेसारी के गाने 'भतीजवा के होली' की धूम, देखें देवर-भाभी का ये जबरदस्त अंदाज

Khesari lal Yadav Bhojpuri Holi Song bhatijwa ke holi: होली का पर्व नजदीक है और उससे पहले यूट्यूब पर भोजपुरी रंग नजर आने लगा है। तमाम भोजपुरी सिंगर्स के नए नए गाने धूम मचाने लगे हैं।

Khesari lal Yadav Bhojpuri Holi Song bhatijwa ke holi
Khesari lal Yadav Bhojpuri Holi Song bhatijwa ke holi  

Khesari lal Yadav Bhojpuri Holi Song bhatijwa ke holi: होली का पर्व नजदीक है और उससे पहले यूट्यूब पर भोजपुरी रंग नजर आने लगा है। तमाम भोजपुरी सिंगर्स के नए नए गाने धूम मचाने लगे हैं। इन गानों में जीजा-साली, देवर-भाभी के बीच होली का रंग दिखाया गया है। हाल ही में यूट्यूब पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया होली गाना 'भतीजवा के होली' रिलीज हो गया है और धूम मचा रहा है। 23 घंटे में इस गाने को 12 लाख 53 हजार बार देखा जा चुका है। यह खेसारी लाल की लोकप्रियता है कि उनका कोई भी गाना आते ही इस कदर वायरल होता है। इस गाने को खेसारी के साथ मिलकर अंतरा सिंह प्रियंका ने आवाज दी है।  

अगली खबर