Bhojpuri Shiv Bhajan: महाशिवरात्रि पर सुनें खेसारी लाल यादव, निरहुआ, पवन सिंह के भोजपुरी शिव भजन

Maha shivratri Bhojpuri Bhajan 2022: यूट्यूब पर शिवरात्रि के कई भोजपुरी भजन ट्रेंड कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर सुनें दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव के भजन...

Maha shivratri Bhojpuri Songs
Maha shivratri Bhojpuri Songs 
मुख्य बातें
  • देशभर में एक मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा।
  • महाशिवरात्रि के मौके पर भोजपुर शिव भजन वायरल हो रहे हैं।
  • यूट्यूब पर शिवरात्रि के कई भोजपुरी भजन ट्रेंड कर रहे हैं।

Mahashivratri 2022 Bhojpuri Songs: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम है। इस साल ये त्योहार मंगलवार एक मार्च को मनाया जाएगा। भोले बाबा के भक्त महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शिवरात्रि की धूम है। यूट्यूब पर शिवरात्रि के कई भजन ट्रेंड कर रहे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव के शिवरात्रि के गानों को फैंस जमकर सुन रहे हैं।  

महाशिवरात्रि के मौके पर दिनेश लाल यादव निरहुआ का आओ भोले (Aao Bhole song) काफी सुना जा रहा है। ये गाना भगवान शिव को समर्पित है। गाने में निरहुआ तांडव करते हुए भगवान शिव का आह्वान कर रहे हैं। गाने में निरहुआ कह रहे हैं कि धरती में पाप बहुत ज्यादा बढ़ गया है। गाना निरहुआ के ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर रिलीज हुआ है। इसे अभी तक ढाई लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स धर्म हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। वहीं, इस गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। 

Also Read: वायरल हुआ खेसारी लाल का भोजपुरी बोलबम गीत 'भक्त है महाकाल के'

खेसारी लाल यादव का जय-जय शिव शंकर भजन
महाशिवरात्रि पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का शिव भजन जय-जय शिव शंकर (khesari Lal Shiva Song Jai Jai Shiv Shankar) भक्तों को और भी मोहित कर रहा है। इस गाने को दो करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।  ये भजन खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है तो वहीं म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। खेसारी लाल यादव इस गाने में शिवजी की भक्ति में लीन हुए नजर आ रहे हैं। गाने में खेसारी के अलावा श्वेता महारा भी नजर आ रही हैं।

   

पवन सिंह बने महादेव के दीवाने 
'महादेव का दीवाना' (Pawan Singh song Mahadev ka Deewana) गाने में पवन सिंह प्रियंका सिंह के साथ मिलकर लोगों को भोला का दीवाना बना रहे हैं। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर लाखों लोगों ने सुना है। इस गाने को लिखा है अखिलेश कश्यप ने। वहीं, इसका संगीत श्याम सुन्दर ने दिया है।

पवन सिंह के गाने को 56 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार पवन सिंह भी भोले के बहुत बड़े भक्त हैं। वह सावन के हर सोमवार भगवान शिव के मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। 
 

अगली खबर