Sawan Song: सावन स्पेशल सॉग 'भोला रउआ धन बानी जी' ने मचा दिया धमाल, श्रद्धालुओं को खूब आ रहा पसंद

Bhojpuri Sawan Special Song: सावन 2022 के मौके पर भोजपुरी सावन स्पेशल सॉन्ग भोला रउआ धन बानी जी यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में ये गाना वायरल भी हो गया। यहां देखिए ये गाना...

Sawan Bhojpuri Song
Sawan Bhojpuri Song 

Sawan Special Bhojpuri Song: सावन का पावन महीना भगवान भोलेनाथ शिव का प्रिय महीना है। इस महीने में हर भक्त भोलेनाथ की भक्ति में डूबा रहता है। सावन के मौके पर  भोजपुरी म्यूजिक बाबा के भक्ति में ना डूबे, ऐसा संभव है क्या भला। यही वजह है कि बाबा नगरी देवघर जाने वाले कांवरियों के लिए एक से बढ़ कर एक गाने रिलीज होने शुरू हो गए हैं। इस लिस्ट में नया गाना है 'भोला रउआ धन बानी जी।' 

भोला रउआ धन बानी जी गाना (Sawan Special Bhojpuri Song) अनिकेत अनुपम और प्रियंका चौहान का है। इसे मशहूर भक्ति संगीत के यूट्यूब चैनल जुपिटर भक्ति एंटरटेनमेंट से रिलीज किया है। रिलीज के साथ वायरल भी खूब हो रहा है। इस गाने में शिव की महिमा का बखान नये अंदाज में किया गया है। 'भोला रउआ धन बानी जी' के लिरिक्स को मुन्ना मोहित ने लिखा है। वहीं, इसका संगीत अशोक राव ने दिया है।  बोल बम का यह गाना अब तक का सबसे अलग और नया है।

यहां पर देखें गाना भोला रउआ धन बानी जी

Also Read: सावन में खेसारी लाल यादव संग कीजिए 'भक्ति के फील', देखें वीडियो

भोले बाबा को समर्पित है गाना
अंकित और प्रियंका के सावन स्‍पेशल भोजपुरी गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना यूट्यूब पर रिलीज होने के साथ ही तहलका मचा रहा है।   
'भोला रउआ धन बानी जी' को लेकर अनिकेत और प्रियंका ने कहा कि हमारा गाना भोलेबाबा के चरणों में समर्पित है। इसे आप सभी जरुर सुनें और प्यार दें. उम्मीद है कि हमारा गाना आपको जरुर पसंद आएगा। गौरतलब है कि इससे पहले खेसारी लाल यादव का सावन स्पेशल बोल बम गाना  'चूड़ी हरिहर' रिलीज  हुआ था। 

गाने में खेसारी लाल यादव बाबा की नगरी देवघर जाने की पूरी तैयारी हैं, जिसके बाद प्रियंका सिंह ने उनसे 'चूड़ी हरिहर' लाने को कहा है। गाने में खेसारी लाल यादव का साथ एक्ट्रेस प्रियंका सिंह ने दिया है।

अगली खबर