Top 10 bhojpuri songs of 2021: इन भोजपुरी गानों पर झूमें फैंस, खेसारी, आम्रपाली से लेकर निरहुआ के इन गीतों का 2021 में रहा दबदबा

Top 10 bhojpuri songs of 2021: भोजपुरी गाने आज व्‍यूज के मामले में हिंदी गानों को तगड़ी टक्‍कर दे रहे हैं। साल 2021 में कई ऐसे भोजपुरी गाने रिलीज हुए जिनकी धुन पर फैंस झूमने को मजबूर हुए।

Top 10 bhojpuri songs of 2021
Top 10 bhojpuri songs of 2021 
मुख्य बातें
  • साल 2021 में कई ऐसे भोजपुरी गाने रिलीज हुए
  • इनकी धुन पर फैंस झूमने को मजबूर हुए
  • इन भोजपुरी गीतों को लाखों-करोड़ों व्‍यूज मिले

Top 10 bhojpuri songs of 2021: भोजपुरी गाने आज व्‍यूज के मामले में हिंदी गानों को तगड़ी टक्‍कर दे रहे हैं। साल 2021 में कई ऐसे भोजपुरी गाने रिलीज हुए जिनकी धुन पर फैंस झूमने को मजबूर हुए। इन भोजपुरी गीतों को यूट्यूब पर लाखों-करोड़ों व्‍यूज मिले और ये भोजपुरी वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए गए। खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे से लेकर पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ तक ने अपने नए गानों से फैंस का खूब मनोरंजन किया। आइये एक नजर डालते हैं साल 2021 में रिलीज हुए भोजपुरी के टॉप 10 गानों पर- 

1. Dinesh Lal Yadav Nirahua Song Aayenge Fir Yogi Hi

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव भाजपाई हो चुके हैं और लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था। तब से ही वे भाजपा के रंग में रंगे है। वह यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अब उनका नया गाना 'आएंगे तो योगी ही' धूम मचा रहा है। गाने को निरहुआ ने बेहद जोशीले अंदाज में गाया है। 

Also Read: खेसारी लाल यादव और पवन सिंह में छिड़ी जुबानी जंग, आपस में भिड़े भोजपुरी के दो दिग्‍गज सितारे

2. Khesari lal yadav Song Jhumka Jhulaniya

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना 'झुमका झूलनिया' र‍िलीज होते ही वायरल हुआ। गाने में खेसारी लाल यादव पीले रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी कोस्‍टार लहंगा पहने जबरदस्‍त डांस कर रही हैं। दोनों की जुगलबंदी कमाल लग रही है। दोनों एक फ्रेम में काफी जम रहे हैं। वीडियो में दोनों का डांस काफी मनमोहक है वहीं गाने का म्‍यूजिक दिलकश है। गाने के बोल विभाकर पांडेय ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक अविनाश झा का है। वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।

3. Akshara Singh New Song MERA WALA GANA

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह अक्‍सर अपने गानों और एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करती हैं। इस साल उनका एक नया सॉन्ग 'मेरा वाला गाना' रिलीज हुआ, जो कि सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इसमें अक्षरा सिंह धमाकेदार डांस कर रही हैं और गाने को आवाज भी उन्हीं ने दी है। ये गाना  फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसके लीरिक्स जाहिद अख्तर ने लिखे हैं। गाने में अक्षरा सिंह अपना टशन दिखाते हुए नजर आ रही हैं। उनका ये स्‍टाइल दर्शकों को लुभा रहा है। अक्षरा सिंह गाने में स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। यू-ट्यूब पर ये गाना धमाल मचा रहा है। यह गाना अक्षरा सिंह के पिछले गानों से थोड़ा अलग है। 

4. Amrapali Dubey Bhojpuri Gana i am sorry

भोजपुरी सिनेमा की हॉट एवं दिलकश अदाकारा आम्रपाली दुबे के गाने खूब पसंद किए जाते हैं। फैंस को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। सितंबर में उनका नया गाना 'आई एम सॉरी' यूट्यूब पर रिलीज हुआ था जिसने खूब धूम मचाई थी। गाने में आम्रपाली दुबे अपने हीरो के साथ में कार में बैठी नजर आ रही हैं। वह हीरो से नाराज हैं और हीरो उन्‍हें मनाने की कोशिश कर रहा है। मनाने के लिए वह आम्रपाली को टेडीबियर देता है, फूल देता है, सॉरी कहता है, तब जाकर आम्रपाली उसे माफी करती हैं और गले लगा लेती हैं। गाने का वीडियो काफी प्‍यारा है।

5. Poonam Dubey Bhojpuri song NAINA SE NEEND UDD JALA

भोजपुरी सिनेमा की हॉट एवं दिलकश अदाकारा पूनम दुबे का गाना 'नैंना से नींद उड़ जाला' रिलीज हुआ था और यूट्यूब पर खूब छाया रहा था। यह गाना भोजपुरी फ‍िल्‍म दिल तेरा आशिक का है जिसे पूनम दुबे और राकेश मिश्रा पर फ‍िल्‍माया गया है। गाने के बोल मुन्‍ना दुबे ने लिखे हैं जबकि इसे आवाज दी है उदित नारायण और शुभि मिश्रा ने। गाने के वीडियो में पूनम दुबे का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।

6. Pawan Singh Bhojpuri Son Pudina Ae Haseena

भोजपुरी सुपरस्‍टार पवन सिंह के नए गाने पुदीना ऐ हसीना ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। यह गाना यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड हो चुका है। जून में र‍िलीज हुए इस गाने को बेहद कम समय में 30 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इस भोजपुरी गाने के वीडियो में पवन सिंह ठेले पर पुदीना बेच रहे हैं और इसी बहाने अपने हिरोइन से मिलते हैं। यह वीडियो पवन सिंह के पहले सभी वीडियोज से अलग है। इस गाने का वीडियो पवन सिंह और माही पर फिल्माया गया है। अनुपमा यादव और पवन सिंह (Pawan Singh) ने गाने को आवाज दी है जबकि कुंदन पांडे और अर्जुन अकेला ने इसके बोल लिखे हैं। इस गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार है। 

7. Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song Ae Pyar Karelu

भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह के गाने 'ए प्यार करेलू' ने भी फैंस को खूब झुमाया था। गाने को अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा दोनों ही गाने में एक्टिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं, इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। इस गाने को अब तक आठ लाख व्‍यूज मिल चुके हैं।

8. Ritesh Pandey bhojpuri song PAGLA GAI KA

भोजपुरी सिनेमा के द‍िग्‍गज कलाकार रितेश पांडे का नया गया पगला गई का खूब वायरल हुआ था। कम समय में ये गाना फैंस की जुबां पर नजर आ रहा है और सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। यह गाना रितेश पांडे के साथ कनिष्‍का नेगी पर फ‍िल्‍माया गया है। कनिष्‍का की अदाओं पर रितेश लट्टू हो जाते हैं। गाने में कनिष्‍का काफी हॉट लग रही हैं। गाने के बोल जाहिद अख्‍तर ने ल‍िखे हैं जबकि म्‍यूजिक विनय विनायक ने दिया है।

9. Trisha Kar Madhu Bhojpuri song Superhit Kamariya

भोजपुरी अदाकारा त्रिशाकर मधु पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। त्रिशाकर मधु का एक प्राइवेट MMS वायरल हुआ था जिसमें वह एक शख्‍स के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आई थीं। इसके बाद उनके कई गाने वायरल हुए थे जिसमें वह हॉट अंदाज में नजर आई थीं। उनका भोजपुरी गाना सुपरहिट कमरिया खूब वायरल हुआ जिसमें उन्‍होंने अपना जलवा दिखाया। गाने में त्रिशाकर मधु ने हॉटनेस की हद पार कर दी थीं।

10. Priyanka​ Singh new bhojpuri song Baghin Garje Ho

जानी मानी भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह के कई गाने इस साल रिलीज हुए। प्रियंका सिंह भोजपुरी सिनेमा की सर्वाधिक लोकप्रिय, सर्वाधिक डिमांड में रहने वाली गायिका हैं। भोजपुरी के गीतों को बुलंदियों पर पहुंचाने में उनका अहम योगदान है। इस साल उनके गाने 'बाघिन गरजे हो' ने खूब धूम मचाई। यह गाना 6 अप्रैल को रिलीज हुआ था। 

अगली खबर