Bhojpuri Chhath Song: धूम मचा रहा है सोनू निगम और पवन सिंह का छठ गीत, पांच दिन में एक करोड़ व्‍यूज पार

भोजपुरी
Updated Nov 06, 2021 | 09:31 IST

Sonu Nigam and Pawan Singh Bhojpuri Chhath Geet: 10 नवंबर को छठ महापर्व मनाया जाएगा, उससे पहले यूट्यूब पर छठ के भोजपुरी गाने धूम मचा रहे हैं।

Sonu Nigam and Pawan Singh Bhojpuri Chhath Geet: 10 नवंबर को छठ महापर्व मनाया जाएगा, उससे पहले यूट्यूब पर छठ के भोजपुरी गाने धूम मचा रहे हैं। भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव से लेकर निरहुआ तक के गाने खूब सुने और देखे जा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्‍गज सिंगर सोनू निगम का छठ गीत भी रिलीज हो गया है जिसे उन्‍होंने पवन सिंह और खुशबू जैन के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल हैं 'जय छठी मइया' जिसे हर्षिका पूनाचा पर फ‍िल्‍माया गया है। सोनू न‍िगम और पवन सिंह की आवाज में ये गाना बेहद दिलकश लग रहा है और अरुण बिहारी के बोल भक्ति भाव से भर देने वाले हैं। ये गाना एक नवंबर को रिलीज हुआ है और इसे अब तक एक करोड़ छह लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। 

अगली खबर