Bhojpuri Song: बिग बॉस में आते ही छाईं Akshara Singh, यूटयूब पर वायरल हुआ गाना 'सइयां सुपरस्‍टार'

भोजपुरी
Updated Aug 11, 2021 | 14:50 IST

Akshara Singh bhojpuri song saiya superstar Chamkelu Sheeshan Jaisan: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी का हिस्‍सा बनीं हैं और उनके फैंस बेहद खुश हैं।

Akshara Singh bhojpuri song saiya superstar Chamkelu Sheeshan Jaisan: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी का हिस्‍सा बनीं हैं और उनके फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह Trend कर रही हैं। यही वजह है कि यूट्यूब पर उनके पुराने गाने भी ऊपर आ गए हैं और खूब वायरल हो रहे हैं। इसी सब के बीच अक्षरा सिंह का गाना 'सइयां सुपरस्‍टार- चमकेलू शीशां जइसन' छाया हुआ है। इस गाने में वह पवन सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। गाने में अक्षरा सिंह ने कई गाउन पहने हैं और हर लुक में वह दिलकश लग रही हैं। गाना फ‍िल्‍म सइयां सुपरस्‍टार का है जिसे मनोज मतलबी ने ल‍िखा है। इसे आवाज दी है पवन सिंह और कल्‍पना ने जबकि म्‍यूजिक दिया है अविनाश झा ने।  इस गाने के वीडियो को अब तक 11 करोड़ 75 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। 

अगली खबर