Khesari Lal Gana: खेसारी लाल का नया गाना 'बुनिया' बना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड, शिल्पी राज ने मचाया धमाल

भोजपुरी
Updated May 05, 2022 | 20:47 IST

Bhojpuri Song 2022 Buniya Khesari Lal Yadav: खेसारी का ये नया गाना 'बुनिया' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। देखते ही देखते ये गाना यूट्यूब टॉप ट्रेंड बन गया है...

मुख्य बातें
  • खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज
  • 55 लाख से ज्यादा मिले व्यूज
  • फैंस जमकर लुटा रहे खेसारी पर प्यार

Khesari Lal Yadav Trending Song Bhojpuri New 2022 Buniya: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर से एक शानदार गाना अपने फैंस के लिए लाए हैं। खेसारी का ये नया गाना 'बुनिया' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। देखते ही देखते ये गाना यूट्यूब टॉप ट्रेंड बन गया है। कुछ ही घंटे में इसे 51 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। बुनिया गाने में हीरोइन के साथ खेसारी की केमिस्ट्री कमाल की है और इस गाने में दोनों देखते ही बन रहे है। इस डांसिंग नंबर के बोल और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी के हैं। वहीं भोजपुरी गाने का  डायरेक्शन भी कृष्णा बेदर्दी का ही है। 

पढ़ें- Khesari Lal ka naya gana: खेसारी लाल का गाना 'कमरिया कोका-कोला' बना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड

इस गाने ने एक बार फिर से खेसारी के फैंस का दिल जीत लिया है। बीते कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर इस गाने को 51 लाख 77 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं 15 हजार से ज्यादा लोग इसपर कमेंट कर चुके हैं। कुछ फैंस जहां लिख रहे हैं कि आपकी आवाज में जादू है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि खेसारी नाम नहीं, ब्रांड है। सैकड़ों फैंस खेसारी के गाने को सुपर हिट बताकर बधाई दे रहे हैं।

अगली खबर