khesari ka gana chhath puja : आ गया खेसारी लाल यादव का जानदार छठ पूजा सॉन्ग, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Nov 05, 2020 | 13:11 IST

Chhath Puja 2020 : छठ के इस महा पर्व को और भी ज्यादा शानदार बनाइए खेसारी लाल यादव के इस स्पेशल छठ गीत ऊंखिया लीआवे केकरा के भेजी, गाने में छठ पूजा के बेहतरीन दृश्यों को भी दिखाया गया है।

20 नवंबर को छठ का महा पर्व है। यह त्योहर उत्तर प्रदेश और बिहार में बहुत व्यापक रूप से मनाया जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री भी इसकी तैयारी में जुट गई  है, हर दिन एक से एक छठ गीत रिलीज हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव का यह छठ गीत ऊंखिया लीआवे केकरा के भेजी, दो दिन पहले ही रिलीज हुआ है। गाना छठ पूजा से पहले ही इंटरनेट पर खूब सुना जा रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव एक पत्नी की दुखड़ा सुना रहे हैं, जिसका पति छठ पूजा के लिए इस बार घर नहीं आया है। पत्नी कह रही है कि पतिदेव आप इस बार घर नहीं आए, अब मैं पूजा का सामान और ऊंख (गन्ना) किससे मंगवाऊ। गाने में आपको छठ पूजा के शानदार दृश्य भी देखने को मिलेंगे। गाने को लिखा है यादव राज ने और म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है।

अगली खबर