Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani Bhojpuri song: खेसारी और काजल के भोजपुरी गाने की धूम, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Jul 14, 2020 | 11:04 IST

Bhojpuri song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक भोजपुरी गाना जबरदस्‍त वायरल हो रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 3 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

Bhojpuri song: भोजपुरी में किसी भी गाने को हिट कराने के लिए काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का नाम ही काफी है। लोगों को इनकी जोड़ी इतनी ज्यादा पसंद है क‍ि इनका कोई भी गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर सुपर डुपर हिट हो जाता है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के सोशल मीडिया पर फैंस की संख्या लाखों में है। इस वजह से इनके गानों को हिट कराने में इनके फैंस की अहम भूमिका होती है। यह गाना 'जब तक जगले बानी' भी इंटरनेट पर हिट है इसे अब तक यूट्यूब पर तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में काजल राघवानी लाल और ऑरेंज रंग के लहंगे में बेहद हॉट लग रही हैं। गाने में खेसारी लाल यादव सोने की कोशिश करते हैं मगर काजल राघवानी उन्हें अपने ठुमकों से सोने नहीं देती हैं और बार बार उन्हें रिझाने की कोशिश करती हैं। इस गाने को लिखा है प्यारे लाल यादव और म्यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने यह गाना भोजपुरी के सुपरहिट फिल्म संघर्ष से लिया गया है।

अगली खबर