Maithili thakur Bhojpuri chhath song: मैथिली ठाकुर के भोजपुरी छठ गीत की धूम, ढाई लाख बार देखा गया वीडियो

भोजपुरी
Updated Oct 05, 2019 | 15:18 IST

Maithili thakur Bhojpuri chhath song aath hi kath ke kothariya ho dinanath: भोजपुरी और मैथ‍िली भाषा में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली मैथिली ठाकुर का नया छठ गीत वायरल हो रहा है।

Maithili thakur Bhojpuri chhath song aath hi kath ke kothariya ho dinanath: भोजपुरी और मैथ‍िली भाषा में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली मैथिली ठाकुर का नया छठ गीत वायरल हो रहा है।  इस गाने को अब तक ढाई लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल हैं 'आठ ही काठ के कोठरिया हो दीनानाथ, रूपे छन लागल केवाड़ ताही ऊपर चढ़ि सूतले हो दीनानाथ' जिसमें वह अपने दोनों भाइयों संग नजर आ रही हैं।  भोजपुरी सिंगर मैथिली ठाकुर राइजिंग स्टार रनर-अप का खिताब जीत चुकी हैं। वह मूलरूप से मधुबनी की रहने वाली हैं। उनके गाने यूट्यूब पर अक्‍सर छाए रहते हैं। इससे पहले उनका एक दूसरा छठ का गाना  'ई करेलू छठ वरतिया से केकरा लागी' खूब वायरल हुआ था।

अगली खबर