Sharda Sinha Bhojpuri Chhath Geet: मैथिली ठाकुर के बाद शारदा सिन्‍हा का छठ गीत 'केलवा के पात पर' वायरल

भोजपुरी
Updated Oct 11, 2019 | 11:30 IST

Sharda Sinha Bhojpuri Chhath Geet Kelva Ke Paat Par: छठ पर्व से पहले जानी मानी गायिका शारदा सिन्‍हा का छठ गीत यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। यह गाना आपको मंत्रमुग्‍ध कर देगा।

Sharda Sinha Bhojpuri Chhath Song:Viral: छठ पर्व से पहले यूट्यूब पर मैथिली ठाकुर और मालिनी अवस्‍थी के कई गाने छाए हुए हैं। यह गाने सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच जानी मानी गायिका शारदा सिन्‍हा का छठ गीत केलवा के पात पर ने धूम मचा दी है। यूट्यूब पर यह गाना 1,042,134 बार देखा जा चुका है। शारदा सिन्‍हा ने इस गाने में अपनी आवाज से ऐसी मिठास घोली है कि सुनने वाले मंत्रमुग्‍ध हो रहे हैं। यह गाना एलबम छठी मईया से लिया गया है और इसके बोल शारदा सिन्‍हा, नरेश सिन्‍हा ने लिखे हैं। वैसे तो यह गाना बीते साल रिलीज हुआ था लेकिन अब इसे खूब देखा और सुना जा रहा है।

अगली खबर