Gold price at record high : सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी 49000 रुपए से ऊपर

Gold Silver prices surge: लॉकडाउन खत्म होने के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

Gold price at record high, silver above Rs 49000
सोना और चांदी के भाव में उछाल (तस्वीर-pixabay) 
मुख्य बातें
  • हाल मेंं कुछ दिनों को सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई
  • ग्लोबल स्तर पर गोल्ड की कीमतों में इस साल करीब 15% की बढ़ोतरी हुई है
  • कोरोना संकट के दौरान यह निवेश का सबसे पसंदीदा वस्तु बन गया है

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार (22 जून) को शुरुआती कारोबार में सोने के दाम 333 रुपए (0.68%) बढ़कर 48,289 रुपए प्रति 10 ग्राम (MCX सोने की कीमत) हो गया। जिससे सोमवार को इसके भाव एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी भी 554 रुपए (1.14%) बढ़कर 49, 245 रुपए प्रति 1 किलोग्राम हो गई। ध्यान दें कि इस वर्ष अब तक, भारत में सोने की कीमतें केवल छह महीनों में 23% ऊपर चली गईं।

भारत में सोने की कीमतों में अंतरष्ट्रीय बाजारों में बढ़ोतरी की वजह से वृद्धि देखी गई। 20 मई के बाद का सोना 1,749.54 डॉलर प्रति औंस के स्तर के बाद 1,751 डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.6% बढ़कर 1,763.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने की कीमतों में आज एक महीने का उच्चतम स्तर है क्योंकि ग्लोबल आर्थिक सुधार में देरी से कोरोनो वायरस संक्रमण बढ़ गया है जिसने निवेशकों को सुरक्षित-हेवन धातु की तलाश करने के लिए प्रेरित किया।

भारत में सोने की कीमत

गुड रिटर्न्स के अनुसार, भारत में 24 कैरेट गोल्ड 4,787 रुपए प्रति ग्राम बिक रहा था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 20 रुपए बढ़कर 46,780 रुपए हो गया। 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम 10 रुपए बढ़कर 47,970 हो गए। चेन्नई में, सोने की कीमतें 10 रुपए बढ़ गई और कीमती धातु 46,100 रुपए (22 कैरेट) और 50,290 रुपए (24 कैरेट) बिक रही है। कोलकाता में, पीली धातु की कीमत 22 कैरेट वाले 47,380 रुपए प्रति दस ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,670 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। मुंबई में भी सोने की कीमत 22 कैरेट 46,870 रुपए और 24 कैरेट वाले 47,870 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

सोने का रेट

गौर हो कि भारत में सोने की कीमतें ग्लोबल दरों और रुपए-अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर से प्रभावित होती हैं। ग्लोबल स्तर पर गोल्ड की कीमतों में इस साल करीब 15% की बढ़ोतरी हुई है, जो आर्थिक मंदी की चिंताओं के बीच सुरक्षित-हेवन (सोना) डिमांड बढ़ी है। पीली धातु की कीमतों में वृद्धि ने भारत में सोने की खुदरा मांग को कम कर दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में डीलर आधिकारिक घरेलू कीमतों पर 13 डॉलर प्रति औंस तक की छूट की पेशकश कर रहे थे। ध्यान दें कि घरेलू दाम में 12.5% आयात टैक्स और 3% जीएसटी शामिल है। एमसीएक्स पर अगस्त का सोना वायदा शुक्रवार को 600 रुपए की तेजी के साथ करीब 48,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। चांदी वायदा भी 1.5% बढ़कर 48,598 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अमेरिकी सोना वायदा शुक्रवार को 1% से अधिक चढ़ गया, जो 1,750 डॉलर प्रति औंस के तकनीकी अवरोध से ऊपर रहा।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर