History of Budget: देश के इस वित्त मंत्री ने पेश किया सबसे ज्यादा बार बजट, जानें किसे कितनी बार मिला मौका

देश का पहला बजट ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़े स्कॉटिश अर्थशास्त्री स्कॉटिश अर्थशास्त्री और ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़े नेता जेम्स विल्सन ने ब्रिटेन में महारानी के सामने भारत का बजट पेश किया था। आइये जानते हैं भारत के इतिहास में किसने कितनी बार बजट पेश किया।

morarji desai and p chidambaram Budget 2022
Morarji Desai and P Chidambaram 
मुख्य बातें
  • भारत का बजट इतिहास करीब 162 साल पुराना रहा है।
  • सबसे पहला बजट 7 अप्रैल, 1860 को पेश किया गया था।
  • आजादी के बाद पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को पेश किया गया।

Union Budget 2022: देश की व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का आम बजट (Union Budget) पेश करने वाली हैं। यह मोदी सरकार का 10वां और बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का चौथा बजट है। देश का पहला बजट ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़े स्कॉटिश अर्थशास्त्री स्कॉटिश अर्थशास्त्री और ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़े नेता जेम्स विल्सन (James Willson) ने ब्रिटेन में महारानी के सामने भारत का बजट पेश किया था। आइये जानते हैं भारत के इतिहास में किसने कितनी बार बजट पेश किया। (History of Union Budget)

आजादी के बाद पहला बजट (First Union Budget of India)

सबसे पहला बजट 7 अप्रैल, 1860 को पेश किया गया था। भारत का बजट इतिहास करीब 162 साल पुराना रहा है।आजादी के बाद पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आर. के. षणमुखम चेट्टी (R. K. Shanmukham Chetty) ने संसद में पेश किया था। 

ये भी पढें: Budget 2022 Date, Time: यहां Live देख सकते हैं Budget 2022-23

सबसे ज्यादा बजट मोरारजी देसाई ने पेश किए

देश में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई (Morarji Desai) के नाम पर दर्ज है।उन्होंने 10 बार से ज्यादा देश का आम बजट पेश किया था। वह साल 1962 से लेकर 1969 तक देश के वित्त मंत्री रहे थे। उन्होंने 1959 से लेकर 1963 तक लगातार प्रत्येक वर्ष केंद्र में बजट पेश किया। उनका दूसरा कार्यकाल 1967 से 1969 तक था इस दौरान भी उन्होंने बजट पेश किया। इसके अलावा उन्होंने 1962-63 और 1967-68 में अंतरिम बजट पेश किया था। 1964 और 1968 दोनों बार लीपईयर में उन्होंने 29 फरवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर बजट पेश किया था।

9 बार पी चिदंबरम ने पेश किया बजट

दूसरे नंबर पर हैं पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम। उनके नाम दूसरे सबसे अधिक बार बजट (India Budget 2022) पेश करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने कुल 9 बार बजट पेश किया है। तीसरे नंबर पर हैं प्रणब मुखर्जी (पूर्व राष्ट्रपति)। इसके साथ ही यशवंत सिन्हा, वाय वबी चौहान और सी डी देशमुख भी तीसरे नंबर पर हैं। इन सभी ने अपने-अपने कार्यकाल में सात-सात बार बजट पेश किया है। 

ये भी पढ़ें: Budget 2022 Income Tax Expectations: बजट से टैक्सपेयर्स को काफी उम्मीदें, क्या वित्त मंत्री देंगी सरप्राइज?

सबसे लंबा बजट भाषण 

सबसे लंबा बजट भाषण का रिकॉर्ड मौजूदा वित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण के नाम दर्ज है। उन्होंने वित्त वर्ष 2020-2021 में कुल 2 घंटे 42 मिनट का बजट भाषण पेश किया था। इससे पहले भी साल 2019 में उन्होंने  2 घंटे 17 मिनट का बजट भाषण देकर रिकार्ड बनाया था। सबसे छोटा 800 शब्दों का बजट साल 1977 के तत्कालीन वित्त मंत्री हीरूभाई मूलजीभाई पटेल (Hirubhai M. Patel) ने पेश किया। साल 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने सबसे ज्यादा शब्दों 18,650 वाला बजट पेश किया था। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 18,604 शब्दों वाला भाषण पेश किया था। 

किसने कितनी बार पेश किया बजट

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और देश के चौथे वित्त मंत्री टीटी कृष्णमाचारी ने कुल 6-6 बार बजट पेश किया है।दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली ने 2014 से लेकर 2018 तक कुल 5 बार बजट पेश किया। पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमण और एच एम पटेल ने अपने-अपने कार्यकाल में 3-3 बार बजट पेश किया। जसवंत सिंह, वी पी सिंह, सी सुब्रमण्यम, जॉन मथाई और आर के सन्मुखम चेत्ती ने दो-दो बार बजट पेश किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर