Sukanya Samriddhi Yojana: जानिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट कैसे खोलें, क्या है पूरी प्रक्रिया

Sukanya Samriddhi Account: सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट किसी भी अधिकृत डाकघर की शाखा या कर्मशियल बैंकों की अधिकृत शाखाओं में खोला जा सकता है। आइए जानते हैं अकाउंट खोलने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं।

Sukanya Samriddhi Account
जानिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट कैसे खोलें 
मुख्य बातें
  • सुकन्या समृद्धि योजना एक एक छोटी डिपॉजिट स्कीम है।
  • इसके टैक्स फायदों की वजह से यह काफी पॉपुलर है।
  • आइए जानते हैं कैसे खोल सकते हैं सुकन्या समृद्धि अकाउंट।

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक छोटी डिपॉजिट स्कीम है। यह खास कर बालिकाओं के लिए हैं और इसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के लिए एक भाग के रूप में शुरू किया गया है। यह योजना बालिकाओं की शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए है। इस स्किम के पॉपुलर होने का एक कारण इसके टैक्स फायदे हैं। यह आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये के अधिकतम टैक्स लाभ के साथ आता है। इसके अलावा, अर्जित ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट को टैक्स से मुक्त किया गया है।

अगर आप भी इस अकाउंट को खोलने के बारे में सोच रहे हैं, तो इससे जुड़ी बातों को अच्छी तरह जान लें। आप किसी भी अधिकृत बैंक शाखा या डाकघर की शाखा में सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोल सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप आप 10 वर्ष से कम आयु की लड़की के माता-पिता या कानूनी अभिभावक हैं तो यह अकाउंट खोल सकते हैं। आप इसे अपने नेट बैंकिंग सुविधा की मदद से ऑनलाइन भी सेट कर सकते हैं। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोलने के लिए कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है, आइए जानते है क्या है वो...

  • सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोलने का फॉर्म
  • लाभार्थी का जन्म प्रमाण पत्र
  • लाभार्थी के अभिभावक या माता-पिता का पता प्रमाण
  • लाभार्थी के अभिभावक या माता-पिता का आईडी प्रूफ

सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट कैसे खोल सकते हैं?

  • सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोलने के लिए फॉर्म भरें।
  • तस्वीरों के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट को तैयार रखें।
  • जमा राशि का भुगतान करें (रु 250 और रु 1.5 लाख के बीच की कोई भी राशि)
  • आप शाखा में एक स्थायी निर्देश दे सकते हैं या आप नेटबैंकिंग के जरिए से सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में स्वचालित क्रेडिट सेट कर सकते हैं।

ऑनलाइन कैसे खोल सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट

  • अधिकृत बैंक शाखाएं और डाकघर सुकन्या समृद्धि अकाउंट ऑनलाइन खोलने की अनुमति नहीं देता है। लेकिन सभी डॉक्यूमेंट को जमा करने के बाद अकाउंट खोलने के बाद, आप स्थायी निर्देशों को ऑनलाइन सेट कर सकते हैं। 
  • अगर हर साल आप राशि जमा नहीं करते है, तो यह 'डिफ़ॉल्ट के तहत अकाउंट' के अंतर्गत आ जाएगा। हालांकि हर साल 50 रुपये का जुर्माना देकर अकाउंट को फिर से एक्टिव किया जा सकता है जिसे आपने जमा करने पर चूक किया था। अकाउंट खोलने से 15 साल बाद तक पुनर्सक्रियन हो सकता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर