Delhi Capitals retained and released Players: दिल्ली कैपिटल्स ने 9 खिलाड़ियों को खुद से अलग किया

Delhi Capitals retained and released Players 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के लिए अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है। उन्होंने 9 खिलाड़ियों को खुद से अलग कर दिया है।

Delhi Capitals retained list
Delhi Capitals retained and released list for IPL 2020  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दिल्ली कैपिटल्स ने जारी की आईपीएल 2020 के लिए रिटेन रिलीज लिस्ट
  • कुल 9 खिलाड़ियों को किया गया रिलीज
  • तीन दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों की भी हुई छुट्टी

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने आईपीएल 2020 से पहले अपनी उन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है जिनको रिटेन व रिलीज (Retained and Released) किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है जिसमें तीन विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। इसकी वजह खिलाड़ियों की उपलब्धता भी हो सकती है। दिल्ली ने जिन तीन विदेशी खिलाड़ियों की रिलीज किया है वो हैं- दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस, न्यूजीलैंड के कॉलिन इनग्राम और कॉलिन मुनरो। ये तीनों ही टी20 के धुरंधर खिलाड़ी हैं लेकिन अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए ये अपने देश की टीम को सेवाएं देने के कारण व्यस्त रह सकते हैं।

 

 

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज (Release) किए गए खिलाड़ी

हुनमा विहारी, जलज सक्सेना, मनजोत कालरा, अंकुश बैंस, नाथु सिंह, बंदारू अयप्पा, क्रिस मॉरिस, कॉलिन मुनरो, कॉलिन इनग्राम।

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन (Retain) खिलाड़ियों की लिस्ट

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, हर्षल पटेल, आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, कगिसो रबाडा, कीमो पॉल और संदीप लमीछाने।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर