एमएस धोनी के पास हैं ये 4 बेहद महंगी कारें और बाइक, कीमत जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

MS Dhoni most expensive things: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का शुमार दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होता है। आइए धोनी के स्वामित्व वाली पांच बेहद महंगी चीजों पर एक नजर डालते हैं।

MS Dhoni
एमएस धोनी 
मुख्य बातें
  • एमएस धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं
  • धोनी कई बेहद महंगी कारों और बाइक के मालिक हैं
  • धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं

एमएस धोनी क्रिकेट जगत का ऐसा नाम है, जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं। धोनी का शुमार सबसे सफल कप्तानों में होता है। उनकी अगुवाई में भारत ने कई यादगार जीत हासिल कीं और दुनिया की धुरंधर टीमों को शिकस्त दी। धोनी ने 2007 से 2017 तक सभी फॉर्मेट के 332 मैचों में भारत का नेतृत्व किया। वह दुनिया के इकलौते कप्तान हैं, जो तीनों प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी - टी20 विश्व कप (2007), वनडे विश्व कप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) अपने नाम करने में कामयाब रहे। 

760 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं धोनी

धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी लगभग 760 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं और दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। धोनी को महंगी बाइक और लग्जरी कारों का काफी शौक है। धोनी के पास रांची के फार्महाउस में कारों और बाइक के लिए एक अलग कॉम्प्लेक्स है। आइए जानते हैं कि धोनी के कौन सी चार महंगी कारें और बाइक है?

पोर्शे 911 (2.50 करोड़ रुपए)

एमएस धोनी के पास सबसे महंगी कारों के कलेक्शन में से एक पोर्शे 911 है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए है। ये कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

फरारी 599 जीटीओ (1.39 करोड़ रुपये)

धोनी के कारों के जबरदस्त कलेक्शन में एक फरारी 599 जीटीओ भी है। इसकी कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपए है। इस पावरफुल V12 इंजन है, जो 661bhp और 620Nm टार्क जनरेट  कर सकता है।

कॉन्फेडरेट हेलकैट X132 (30 लाख रुपए)

धोनी के पास हार्ली-डेविडसन फैट बॉय, दुकाती 1098 और कावासाकी ZX14R निंजा जैसी बाइक हैं, मगर एक बाइक काफी खास है। इस बाइक का नाम कॉन्फेडरेट हेलकैट X132 है, जिसकी कीमत तकरीबन 30 लाख रुपए है। 2.2 लीटर का इसका ताकतवर वी-ट्विन मोटर 132 बीएचपी और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।    

पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम (68 लाख रुपए)

धोनी के गैराज पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम (Pontiac Firebird Trans Am) जैसी कार भी है, जिसे अब विंटेज माना जाता है।  1969 से 2002 तक जनरल मोटर्स द्वारा बेची गई इस कार की एक तस्वीर धोनी की पत्नी साक्षी ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जीक्यू के अनुसार, धोनी ने यह गाड़ी 68 लाख रुपए में खरीदी थी।

हमर एच2 (72 लाख रुपए)

धोनी के पास हमर कार भी है। धोनी को कई मौकों पर अपने होमटाउन रांची में हमर एच2 की सवारी करते हुए देखा गया है। हमर एच2  की कीमत करीब 72 लाख रुपये है और यह दुनिया की सबसे बेहतरीन एसयूवी कारों में से एक है। इसमें 6.2-लीटर V8 पेट्रोल इंजन है, जो 393 Bhp की पावर जनरेट करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर