धोनी से लेकर रोहित तकः आईपीएल इतिहास में कौन सा कप्तान सबसे हिट, कौन सा फ्लॉप

Captain with Most wins in IPL: आईपीएल इतिहास में कई दिग्गज कप्तान रहे हैं। आइए हम जानने की कोशिश करते हैं कि कौन से कप्तान आईपीएल में सबसे हिट और सबसे फ्लॉप साबित हुए हैं।

MS Dhoni and Rohit Sharma
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी  |  तस्वीर साभार: Twitter

आईपीएल इतिहास में कौन सा कप्तान अब तक सर्वश्रेष्ठ साबित हुआ है। इस रेस में कभी कोई आगे हुआ है, तो कभी कोई पीछे। सभी कप्तानों के बीच आंकड़ों की दौड़ शुरुआत से जारी है और आने वाले सीजन में भी नजर आएगी। आइए जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में किस कप्तान ने सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। उनके आंकड़े बाकी सभी कप्तानों से बेहतर हैं। धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिसने आईपीएल में 100 मैच जीते हैं। धोनी ने अब तक आईपीएल के 188 मैचों में 110 मैचों में जीत दर्ज की है। उन्होंने एक सीजन में पुणे सुपर जायंट्स की कप्तानी भी की थी।

गौतम गंभीर

इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का नाम भी शामिल है। गंभीर ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की 7 सीजन में कप्तानी की। उन्होंने 129 मैचों में कप्तानी करते हुए 71 मैचों में जीत दर्ज की। गंभीर को 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11.04 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विराट कोहली

कप्तानों की इस सूची में तीसरा नंबर एक ऐसे कप्तान का आता है जिसने अब तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अब तक 125 मैचों में कप्तानी करते हुए 55 मैचों में जीत दर्ज की है। उनकी कप्तानी में बैंगलोर ने सिर्फ एक बार 2016 में फाइनल खेला था।

रोहित शर्मा

लिस्ट में चौथे नंबर पर वो कप्तान है जिसने सबसे ज्यादा बार आईपीएल खिताब जीता है। रोहित शर्मा ने अब तक 4 खिताब जीते हैं। उन्होंने 116 मैचों में 68 मुकाबलों में अपनी कप्तानी में जीत दर्ज की है। रोहित शर्मा 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

एडम गिलक्रिस्ट

इस लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी नाम शामिल है और वो हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट। इस पूर्व महान खिलाड़ी ने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स को 2009 में चैंपियन बनाया था, जबकि अंत में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी भी की। गिलक्रिस्ट ने आईपीएल में कप्तान के रूप में 74 मैच खेले और 35 मैच जीते।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर