IPL 2022 Retention Live streaming: जानिए, कब और कहां देखें आईपीएल 2022 रिटेंशन का लाइव प्रसारण

IPL 2022 Players Retention Live streaming: आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी मंगलवार को उन खिलाड़ियों के नाम बताएंगी, जिन्हें वो अपने साथ बरकरार रखना चाहती हैं।

IPL 2022 Retention Live streaming
How to Watch IPL 2022 Retention Live streaming (तस्वीर साभार- आईपीएल) 
मुख्य बातें
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022
  • आज रिटेंशन की आखिरी तारीख है
  • कैसे देखें IPL 2022 रिटेंशन लाइव

IPL 2022 Player Retention Live streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगाज में कई महीने बाकी हैं। लेकिन उससे पहले नए सीजन के लिए  तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पहले खिलाड़ियों का रिटेंशन होगा और फिर उसके बाद जनवरी में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की तारीख आज समाप्त होने रही है। मौजूदा आठ टीमों को 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजजात है। एक टीम तीन से अधिक भारतीय और दो से अधिक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन नहीं कर सकती या फिर दो भारतीय और दो विदेशी प्लेयर को अपने साथ बरकरार रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि आईपीएल रिटेंशन का लाइव प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं।

आईपीएल 2022 रिटेंशन कब होने वाला है?

आईपीएल 2022 रिटेंशन 30 नवंबर (मंगलवार) को होगा।

किस समय आईपीएल 2022 रिटेंशन का प्रसारण शुरू होगा? 

आईपीएल 2022 रिटेंशन का प्रसराण भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे शुरू होगा।

कौनसे चैनल पर आईपीएल 2022 रिटेंशन का का लाइव प्रसारण होगा? 

आईपीएल 2022 रिटेंशन का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, चैनल पर देख सकते हैं।

आईपीएल 2022 की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? ? 

आईपीएल 2022 रिटेंशन की लाइव स्‍ट्रीमिंग डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप पर देख सकते हैं। ताजा जानकारी और अपडेट्स आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

मौजूदा आठ टीमें जब खिलाड़ियों को रिटेन कर लेंगी तो फिर दो नई फ्रेंचाइजी- अहमदाबाद और लखनऊ को अधिकतम तीन खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। नई फ्रेंचाइजी 25 दिसंबर को नए खिलाड़ियों को जोड़ने की जानकारी देंगी। अहमदाबान और लखनऊ टीम को दो भारतीय और एक विदेशी चुन सकेंगी। बता दें कि आगामी सीजन में खिताब के लिए कुल 10 टीमों के बीच टक्कर होगी


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर