Opinion Janta Ka: कौन है आजाद भारत का सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर? जानिए क्या है जनता की राय

Times Now Navbharat Opinion Poll: टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल में लोगों ने आजाद भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर पर अपनी राय रखी

Most popular cricketer of India
सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, कपिल देव, विराट कोहली, सौरव गांगुली और सुनील गावस्कर। 
मुख्य बातें
  • टाइम्स नाउ नवभारत ओपिनियन पोल
  • भारत का सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर?
  • जानिए इसपर क्या है जनता की राय

भारत में रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले टाइम्स नाउ नवभारत ने एक खास ओपनियल पोल किया है, जिसमें विभिन्न सवालों पर आम आदमी की राय जानने की कोशिश की गई है। यह ओपिनियन पोल टाइम्स नाउ नवभारत ने NSight Consulting के साथ मिलकर किया है।

देश के 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15000 लोगों की राय के आधार पर तैयार किए गए सर्वे में कुल 20 सवाल पूछे गए। साथ ही एक सवाल क्रिकेट की दुनिया से भी जुड़ा था। लोगों से पूछा गया कि आजाद भारत का सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर कौन है? 

सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर पर ये है जनता की राय

ओपिनियन पोल में आजाद भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर को लेकर पूछ गए सवाल पर लोगों ने छह क्रिकेटरों के नाम का जिक्र किया। वहीं, भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को सर्वे में आजाद भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर रहे। उन्हें 38.63% लोगों ने सपोर्ट किया। लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाजी एमएस धोनी (26.93%) रहे।

पूर्व विश्व कप विजेता कपतान कपिल देव (13%) तीसरे स्थान पर जबकि मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली (10.36%) को चौथा नंबर मिला। पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (6.41%) पांचवें स्थान पर रहे। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर (4.67%) को छठे नंबर मिला।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर