राह चलते लड़की ने प्यार से खींचे गाल, युजवेंद्र चहल का वीडियो हुआ वायरल

Yuzvendra Chahal Viral TikTok Video: युजवेंद्र चहल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की प्यार से उनके गाल खींचते हुए नजर आ रही है।

Yuzvendra Chahal
युजवेंद्र चहल   |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह मैदान के अंदर और बाहर मस्ती का कोई मौका नहीं छोड़ते। चहल के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया  पर वायरल होते रहते हैं जिनमें वह अपनी ही अंदाज में मस्ती करते हुए दिखते हैं।। कभी वह डांस करते हुए तो कभी फिल्मी डायलॉग बोलते हुए नजर आते हैं। 'चहल टीवी' द्वारा अपने ह्यूमर और मजाकिया सवालों से फैंस का मनोरंजन करने वाले चहल पिछले कुछ वक्त से टिक-टॉक पर भी वीडियो बना रहे हैं। गेल का इन दिनों एक टिक-टॉक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में दिख रही लड़की कौन है?

दरअसल, वायरल वीडियो में चहल के साथ दिख रही लड़की ब्रिटिश मॉडल और सिंगर रमीत संधू हैं। उन्हें संधू के साथ पहले भी कई वीडियो में देखा गया है। इस मर्तबा वीडियो में संधू भारतीय स्पिनर के साथ ऐसा मजाक करती हैं कि उन्हें गुस्सा आ जाता है। वीडियो में चहल संधू के साथ सड़क पर चल रहे होते हैं। चहल हंसते दिख रहे हैं। थोड़ी देर बाद वह घुटनों पर बैठते हैं और अपने जूते के फीते बांधने लगते हैं। तभी संधू उनके पीछे छिप जाती हैं। चहल को जब संधू नहीं दिखतीं तो वह घबरा जाते हैं। इसके बाद संधू की शरारत पकड़ी जाती है और वह चहल के पीछे आ जाती हैं। इतने मे जब चहल घूमकर देखते हैं तो वह उनके प्यार से गाल खींचने लगती हैं।

देखें ये मजेदार वीडियो

जब रोहित, चहल और खलील का वीडियो हुआ वायरल

इससे पहले चहल का टिक-टॉक वीडियो भारतीय टीम के बल्‍लेबाज रोहित शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद के साथ वायरल हुआ था। वीडियो में ये तीनों क्रिकेटर्स बॉलीवुड ढोल फिल्‍म के एक दृश्‍य पर एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में चहल मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव का किरदार निभाते हुए दिखे थे। वहीं, रोहित शर्मा और खलील अहमद ने तुषार कपूर और कुणाल खेमू का किरदार निभाया। चहल ने टिकटॉक का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया था। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा था कि हम वापस आ गए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर