श्रीलंका के खिलाफ इन दो भारतीय गेंदबाजों की जमकर बोलती थी तूती, एक ने रफ्तार तो दूसरे ने स्पिन से मचाया धमाल

India tour of Sri Lanka: भारत और श्रीलंका कुछ दिनों सीमित ओवरों की सीरीज में आमने-सामने होंगे। आइए आपको उन दो भारतीय गेंदबाजों के बारे मेंं बताते हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में खूब धमाल मचाया।

Zaheer Khan
जहीर खान  |  तस्वीर साभार: AP, File Image
मुख्य बातें
  • भारत-श्रीलंका अगले महीने सीमित ओवर श्रीलंका खेलेंगे
  • भारतीय की एक टीम इंग्लैंड तो दूसरी श्रीलंका में खेलेगी
  • श्रीलंका दौरे पर भारत की अगुवाई शिखर धवन करेंगे

भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से सीमित ओवरों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहले तीन वनडे खेले जाएंगे और फिर तीन टी20 मुकाबले होंगे। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे कई अहम खिलाड़ियों के बिना खेलेगी, क्योंकि भारत की एक टीम इंग्लैंड में है। श्रीलंका में भारत की अगुवाई शिखर धवन करेंगे। सीरीज शुरू होने से पहले आइए आपको श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले दो भारतीय गेंदबाजों- जहीर खान और हरभजन सिंह के बारे में बताते हैं। जहीर और हरभजन की वनडे में जमकर तूती बोलती थी। 

जहीर खान

तेज गेंदबाज जहीर खान ने भारत को कई बार मुश्किलों से निकाला और अहम मौकों पर धारदार गेंदबाजी कर टीम को मुकाबले में आगे किया। जहीर ने श्रीलंका के विरुद्ध भी अपनी रफ्तार का कहर बरपाया। आज भी उनके नाम श्रीलंका के विरुद्ध भारत के सबसे सफल गेंदबाज होने का रिकॉर्ड दर्ज है। जहीर ने 48 वनडे मैचों श्रीलंका का सामना किया। उन्होंने इस दौरान 32.19 की औसत और 4.98 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 66 विकेट अपनी झोली में डाले। उनका बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 5 विकेट रहा। उन्होंने एक बार चार विकेट भी चटकाए।

हरभजन सिंह

वहीं, दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह की फिरकी का जादू भी श्रीलंका के खिलाफ खूब चला है। उन्होंने अपनी स्पिन से कई मर्तबा धमाल मचाया। श्रीलंका के विरुद्ध सबसे ज्यादा विकेट हासिल कनरे के मामले में जहीर के बाद हरभजन का नंबर आता है। उन्होंने 47 वनडे मुकाबलों में 26.95 की औसत और 4.19 के इकॉनमी रेट से 61 शिकार किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/56 था। जहीर की तरह हरभजन ने भी एक बार चार विकेट झटके। इन दोनों के बाद श्रीलंका के खिलाफ भारत के कामयाब गेंदबाज अजीत अगरकर (49 विकेट) औप इरफान पठान (45 विकेट) थे।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर