DCvsKXIP: आखिरी ओवर में दिल्ली ने की चौके-छक्कों की बौछार, ये है उन 6 गेंदों का हाल

Delhi capitals vs kings xi punjab: दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में चौके-छक्कों की जमकर बौछार की। जानें आखिरी 6 गेंदों का हाल।

Marcus Stoinis
मार्कस स्टोइनिस  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • स्टोइनिस ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ रन बटोरे
  • स्टोइनिस ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली
  • दिल्ली ने इस पारी की बदौलत अहम स्कोर

दुबई: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 में अपने अभियान का आगाज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ किया। रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 157 रन बनाए। दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (0) और पृथ्वी शॉ (5) 9 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। धवन और शॉ के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर (39) और रिषभ पंत (31) ने 73 रन की साझेदारी कर टीम को काफी हद तक संभाला।

हालांकि, दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मार्कस स्टोइनिस ने अहम भूमिका निभाई। छठे नंबर पर खेलने आए स्टोइनिस ने पंजाब के गेंदबाजों का डटकर सामना किया। उन्होंने 21 गेंदों में 53 रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। स्टोइनिस ने क्रिस जॉर्डन द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में जमकर चौके और छक्कों की बौछार की। जॉर्डन ने 20वें ओवर में 30 रन लुटाए।

ऐसा था आखिरी ओवर 

पहली गेंद: मार्कस स्टोइनिस ने दमदार छक्का जड़ा।

दूसरी गेंद: क्रिस जॉर्डन की छक्के के बाद लय बिगड़ गई। उन्होंने वाइड गेंद फेंकी।

दूसरी गेंद: स्टोइनिस ने चौका जमाया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर बउंड्री के पार चली गई।

तीसरी गेंद: उन्होंने चौका जड़ा और अपनी टीम को चिंता काफी हद तक कम कर दिया।

चौथी गेंद: उन्होंने फिर चौका मारा। इस चौके साथ दिल्ली की टीम 150 रन के करीब पहुंची गई। 

पांचवीं गेंद: उन्होंने शानदार छक्का मारा और अपने अर्धशतक पूरा किया। 

छठी गेंद: आखिरी गेंद पर स्टोइनिस रन आउट हो गए। यह नो बॉल थी, जिसकी वजह से जॉर्डन को दोबारा गेंद डालना पड़ी। नो बॉल पर रन आउट होने के कारण स्टोइनिस को पवेलियन लौटना पड़ा।

छठी गेंद: एनरिक नॉर्टजे ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन रन जोड़े।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर