सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर धोनी से मिलने पहुंचा फैन, माही के अंदाज ने दिल जीता [VIDEO]

Mahendra SIngh Dhoni at Chennai (CSK): महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की संख्या करोड़ों में है। वहीं जब आईपीएल करीब होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस की दीवानगी अलग ही लेवल पर होती है। ऐसा ही एक नजारा फिर दिखा।

MS Dhoni
MS Dhoni fan breaches the security in Chennai  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ अभ्यास में जुटे हैं
  • चेन्नई के चेपॉक मैदान पर आईपीएल 2020 के लिए अभ्यास कर रही है 'माही सेना'
  • अभ्यास सत्र के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसा धोनी का फैन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और जल्द ही एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की अगुवाई के लिए तैयार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर दीवानगी जारी है। बेशक धोनी विश्व कप 2019 के बाद से मैदान पर नहीं नजर आए लेकिन जैसे ही वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ अभ्यास करने चेन्नई के चेपॉक मैदान पर उतरे, वैसे ही भारी संख्या में उनके फैंस स्टेडियम का रुख करने लगे। आलम ये था कि उन्हें अभ्यास करते देखने के लिए भी भारी संख्या में क्रिकेट फैंस चेपॉक मैदान पहुंच रहे हैं। इसी दौरान एक दिलचस्प वाकया हुआ।

महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। इसी बीच चेपॉक मैदान पर नेट्स सेशन से पहले धोनी दौड़ लगाकर वॉर्म अप करने में व्यस्त थे। तभी उनका एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस आया। ये फैन मैदान के अंदर तक गया धोनी तक भी पहुंच गया। जैसे ही धोनी ने उसको देखा, उन्होंने जरा सा भी अजीब बर्ताव नहीं किया और इस फैन से हाथ मिलाया और उसको जाने दिया। धोनी पहले भी अपने फैंस का सम्मान करते नजर आ चुके हैं और ये भी उसी एक झलक थी।

धोनी के फैन ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, यहां देखिए पूरा वीडियो

गौरतलब है कि धोनी को लेकर तमाम कयास और चर्चाएं पिछले कई महीनों से जारी हैं। दिसंबर में जब एक बार धोनी से उनके भविष्य को लेकर सीधा सवाल किया गया था, तब उन्होंने जनवरी तक इंतजार करने को कहा था। जनवरी तो खत्म हो गया लेकिन उनका कोई फैसला सामने नहीं आया।

धर भारतीय क्रिकेट की राष्ट्रीय चयन समिति को नया अध्यक्ष मिल गया है। सुनील जोशी अब एमएसके प्रसाद की जगह लेंगे और अब जोशी के सामने भी पहली बड़ी चुनौती धोनी से जुड़ी ही होगी, कि माही टी20 विश्व कप खेलेंगे या नहीं और अगर खेलेंगे तो क्या उनको पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का अभ्यास मिल पाएगा? टी20 विश्व कप 2020 का आयोजन अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर