IPL 2022 Auction: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इन 4 खिलाड़‍ियों पर साधा है निशाना, कप्‍तान के लिए ये है पहली पसंद

Royal Challengers Bangalore in IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल नीलामी के लिए आरसीबी की नजरें कई प्रमुख खिलाड़‍ियों को खरीदने पर रहेगी। मगर इनमें से चार विशेष खिलाड़ी हैं, जिन्‍हें फ्रेंचाइजी हर हाल में खरीदना चाहेगी।

royal challengers bangalore
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 
मुख्य बातें
  • आरसीबी की टीम 2022 नीलामी में चार खिलाड़‍ियों को जरूर खरीदना चाहती है
  • श्रेयस अय्यर कप्‍तान के रूप में फ्रेंचाइजी की पहली पसंद बन रहे हैं
  • जेसन होल्‍डर, अंबाती रायुडू और रियान पराग पर भी आरसीबी की नजरें लगी हुई हैं

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग में कम सफलता के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है। 2021 सीजन के बाद विराट कोहली ने कप्‍तानी से इस्‍तीफा दिया और इसके बाद से फ्रेंचाइजी नए कप्‍तान की खोज में जुट गई है। नीलामी से पहले आरसीबी की नजरें कुछ खिलाड़‍ियों को हर हाल में अपने साथ जोड़ने पर है और इनमें से एक तो कप्‍तान की सबसे बड़ी पसंद भी है। चलिए आपको बताते हैं।

  1. श्रेयस अय्यर: दिल्‍ली कैपिटल्‍स के पूर्व कप्‍तान श्रेयस अय्यर पर नीलामी में मोटी बोली लगने की उम्‍मीद है। कई फ्रेंचाइजी के लिए वह नंबर-1 विकल्‍प होंगे क्‍योंकि अपनी बल्‍लेबाजी के साथ-साथ अय्यर ने कप्‍तानी से काफी प्रभावित किया है। खबरों की मानें तो आरसीबी की टीम ने अय्यर के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। अय्यर कप्‍तानी के लिए आरसीबी की पहली पसंद है और उनके ईर्द-गिर्द टीम मजबूत टीम का निर्माण कर सकती है।
  2. अंबाती रायुडू- आरसीबी के लिए यह नाम थोड़ा आश्‍चर्यजनक हो सकता है, क्‍योंकि रायुडॅ इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय नहीं है। इसके बावजूद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए रायुडू का प्रदर्शन गजब का रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आरसीबी की टीम आईपीएल मेगा नीलामी में रायुडू पर 8 करोड़ रुपए खर्च करने को तैयार है। 2020 और 2021 सीजन में रायुडू ने क्रमश: 359 और 257 रन बनाए थे। वो अब भी शानदार मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज कहलाते हैं।
  3. जेसन होल्‍डर - ऑलराउंडर दुर्लभ होते हैं और नीलामी में उपलब्‍ध ऐसे कम ही विदेशी ऑलराउंडर हैं जो गेंद व बल्‍ले दोनों से दमदार प्रदर्शन करें। होल्‍डर ने हाल ही में इंग्‍लैंड के खिलाफ 4 गेंदों में चार विकेट लेकर तहलका मचाया था। आरसीबी के बारे में खबर है कि वह होल्‍डर को खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए तक की बोली लगा सकते हैं।
  4. रियान पराग - एक ऑलराउंड विकल्‍प, जिसने अपनी पूरी क्षमता अब तक नहीं दिखाई। रियान पराग आरसीबी के लिए एक और विकल्‍प हैं। 2019 सीजन से रियान पराग राजस्‍थान रॉयल्‍स से जुड़ थे, लेकिन इस साल वह नई फ्रेंचाइजी का हिस्‍सा बन सकते हैं। पराग का 2021 सीजन में प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा था, लेकिन खबर है कि आरसीबी ने उन्‍हें नीलामी के लिए शॉर्ट लिस्‍ट किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर