IPL 2020: क्या सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं?

Arjun Tendulkar, Mumbai Indians, IPL 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर क्या मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बन गए हैं। क्या है पूरा माजरा, आइए जानते हैं।

Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर 

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह है आईपीएल 2020 और मुंबई इंडियंस। क्या अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बन गए हैं। उनके एक ताजा वीडियो पोस्ट ने इस खबर को हवा दी है जिसको उन्होंने यूएई से पोस्ट किया है और वीडियो में वो मुंबई इंडियंस टीम के कई दिग्गजों के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला?

अर्जुन तेंदुलकर के इस नए वीडियो में वो यूएई में मुंबई इंडियंस अभ्यास कैंप मे नजर आ रहे हैं। वो जेम्स पैटिंसन, ट्रेंट बोल्ट और कई अन्य धुरंधरों के साथ समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब वो अपने पिता की पुरानी आईपीएल टीम के साथ नजर आ रहे हैं लेकिन अब जब टूर्नामेंट भारत से बाहर हो रहा है, फिर भी अर्जुन टीम के साथ हैं, ऐसे में कुछ फैंस को लगने लगा कि कहीं वो अब टीम का हिस्सा तो नहीं।

क्या है हकीकत?

दरअसल, नहीं..अर्जुन तेदुलकर मुबंई इंडियंस का हिस्सा नहीं बने हैं। वो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) उन खिलाड़ियों के दल के साथ गए हैं जो कि टीम को नेट्स में अपनी गेंदबाजी पर अभ्यास कराते हैं। हर आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने साथ एक सीमित संख्या में नेट बॉलर्स साथ ले गए हैं और अर्जुन नेट्स में मुंबई के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे।

क्या वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं?

खबरों के मुताबिक, हां, अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस अपनी टीम में शामिल सकती है अगर किसी खिलाड़ी को अचानक टूर्नामेंट छोड़ना पडा। वो आईपीएल नीलामी का हिस्सा तो नहीं थे लेकिन मौजूदा हालातों व SOP's को देखते हुए बीसीसीआई जरूरत पड़ने पर इसको हरी झंडी दे सकता है ताकि उन्हीं खिलाड़ियों के काम बन जाए जो कि पहले से यूएई में मौजूद हैं। अर्जुन अभी तक सीनियर टीम का हिस्सा नहीं बवे हैं लेकिन 2018 में वो इंडिया अंडर-19 टीम की तरफ से खेल चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर