MI vs RCB Playing XI, IPL 2021, Match-1: आज आईपीएल का आगाज, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11, कई डेब्यू

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore, Dream 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में आज पहला मैच मुंबई-बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, आइए जानते हैं।

Mumbai vs Bangalore, MI vs RCB Playing XI
मुंबई बनाम बैंगलोर की प्लेइंग-11  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 का पहला मैच - मुंबई और बैंगलोर की भिड़ंत
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली होंगे आमने-सामने
  • दोनों फ्रेंचाइजी की प्लेइंग-11 में किए गए कई बदलाव

नई दिल्लीः आज आईपीएल 2021 ( IPL 2021 ) का आगाज हो गया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में दो धाकड़ कप्तान आमने-सामने हैं। पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की अगुवाई में एक बार फिर खिताब का बचाव करने उतरेंगे। जबकि दूसरी तरफ होगी राष्ट्रीय टीम के कप्तान विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जिसने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।

दोनों टीमों में एक से एक खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन साफ तौर पर देखा जा सकता है कि डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का पलड़ा यहां भारी रहेगा। मुंबई के पास ना बड़े नामों की कमी है और ना ही शानदार ऑलराउंडर्स की। उनकी टीम में तमाम ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं जिन्होंने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जमकर धमाल मचाया है। आइए जानते हैं कि किन-किन खिलाड़ियों को पहले मुकाबले में मौका दिया गया है।

- मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 ( MI playing XI )

रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जेनसन, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग-11 ( RCB playing XI )

विराट कोहली (कप्तान), डेन क्रिस्टियन, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युवजेंद्र चहल और रजत पाटीदार।

मुंबई इंडियंस में किन-किन पर नजरें

मैच में अगर रोहित शर्मा बल्लेबाजी में विफल रहते हैं तो तो फिर इशान किशन और सूर्य कुमार यादव जैसे बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी। मुंबई का शीर्ष क्रम अगर पूरी तरह नाकाम रहता है तो फिर पांड्या बंधु (हार्दिक और कृणाल) विरोधी को पस्त करने उतरेंगे। साथ ही टीम के पास पोलार्ड जैसा तूफानी बल्लेबाज है जो मैदान पर अपने दमदार क्षेत्ररक्षण के कारण भी टीम के लिए काफी अहम है।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी का दारोमदार ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों पर होगा। मुंबई इंडियन्स की टीम अपने खराब दिन ही हार सकती है और अपने अच्छे दिन वे किसी भी विरोधी टीम के लिए बुरे सपने की तरह हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने चुनौतियां

विराट कोहली पहली बार आईपीएल खिताब जीतने उतरेंगे लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) का संयोजन मुंबई जितना प्रभावी नहीं दिखता। टीम ने ग्लेन मैक्सवेल पर भारी भरकम राशि खर्च की है और न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन रातों रात करोड़पति बन गए जबकि भारतीय विकेटों पर उनकी गेंदबाजी की परख अब तक नहीं हुई है।

देवदत्त पड्डीकल अपना दूसरा सत्र खेलने पहले मैच में नहीं उतरेंगे क्योंकि वो क्वारंटाइन में है और इस बार टीमों ने उनके लिए रणनीति बनाई होगी। युजवेंद्र चहल लय खोते हुए दिख रहे हैं। मोहम्मद सिराज और रजत पाटीदार पर भी नजरें रहेंगी। रजत पाटीदार डेब्यू कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर