छह साल बाद फिर से आईपीएल खेलने आया धुरंधर, कहा- 'अधिक समझदार होकर लौटा हूं'

आईपीएल 2020
भाषा
Updated Sep 08, 2020 | 02:09 IST

Jimmy Neesham, KXIP, IPL 2020: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम आईपीएल में वापसी करने जा रहे हैं। इस बार छह साल पहले के मुकाबले काफी बदल चुके हैं।

Jimmy Neesham
किंग्स इलेवन पंजाब में जान फूंकने आया कीवी ऑलराउंडर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • छह साल बाद आईपीएल खेलने लौटा कीवी ऑलराउंडर
  • न्यूजीलैंड के धुरंधर ने कहा- इस बार अधिक समझदार होकर लौटा हूं
  • किंग्स इलेवन पंजाब टीम में जान फूकेंगे जिमी नीशम

नई दिल्लीः छह साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी कर रहे न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने कहा है कि वो अब अधिक समझदार हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता से उन्हें इस सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। नीशम ने स्वीकार किया है कि उन्होंने जब छल साल पहले दिल्ली की फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल में पदार्पण किया था तो उन्हें अपने खेल के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। नीशम ने दिसंबर 2012 में न्यूजीलैंड की ओर से पदार्पण किया था। तब से नीशम ने लंबा सफर तय किया है।

संन्यास लेने वाले थे

नीशम को 2015 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम में जगह नहीं मिली जबकि 2017 चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद वो संन्यास पर विचार कर रहे थे। वह हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम का अहम हिस्सा बने और पिछले साल टीम को विश्व कप सेमीफाइनल में जगह दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका रही।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में कई विदेशी खिलाड़ी हैं और ऐसे में नीशम को तय नहीं कि उन्हें आईपीएल के आगामी सत्र में कितने मैच खेलने को मिलेंगे।

शुक्रवार को दुबई पहुंचने के बाद पृथकवास से गुजर रहे नीशम ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं लंबे समय के बाद लीग में खेल रहा हूं। उम्रदराज और अनुभवी खिलाड़ी के रूप में यहां आना रोमांचक है। पिछली बार मैं दिल्ली की ओर से खेला था, मैं युवा और प्रतिभावान था लेकिन अपने खेल के बारे में मुझे अधिक जानकारी नहीं थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता था कि सफल होने के लिए किसी चीज की जरूरत है। उस समय यह मेरे लिए चुनौती थी।’’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
On the way @kxipofficial ! Got the skip looking after me too A post shared by Jimmy Neesham (@jimmyneesham) on

अधिक समझदार बनकर लौटा हूं

नीशम को 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ा था लेकिन वह चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाए। उन्होंने कहा, ‘‘इस बार मैं अधिक समझदार बनकर लौटा हूं और मुझे अधिक जानकारी है। मैं अपनी जानकारी टीम के युवा खिलाड़ियों को दे सकता हूं। हमारी टीम को लेकर काफी रोमांचित हूं, हमारे पास क्रिस गेल और ग्लेन मैक्सवेल के रूप में दुनिया के कुछ सबसे बड़े नाम मौजूद है और निश्चित तौर पर यह ऐसी टीम है जो काफी मैच और टूर्नामेंट जीत सकती है।’’

छह दिन होटल के कमरे में रहना उबाऊ और चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन नीशाम का मानना है कि पेशेवर क्रिकेटर के रूप में वह काफी लोगों से बेहतर स्थिति में हैं जो कोविड-19 महामारी का सामना कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर