RCB vs MI Playing 11, Bangalore vs Mumbai Dream11 Prediction: आज बैंगलोर-मुंबई की ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

IPL 2022, RCB vs MI Team Playing 11 Today Match, Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Dream11 Team Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आज पुणे के एमसीए स्‍टेडियम पर आईपीएल 2022 का 18वां मैच खेला जाएगा। बैंगलोर-मुंबई की टीमें इस प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान संभाल सकती हैं।

rcb vs mi ipl 2022
आरसीबी बनाम एमआई आईपीएल 2022  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022 का 18वां मैच
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला
  • बैंगलोर-मुंबई की टीम आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान संभाल सकती है

IPL 2022, RCB vs MI Team Playing 11 Today Match, Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Dream11 Team Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीमें पुणे के एमसीए स्‍टेडियम में भिड़ेंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। आरसीबी की टीम इस समय शानदार लय में है। उसने तीन में से दो मैच जीते हैं। फाफ डु प्‍लेसिस की कप्‍तानी में आरसीबी के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन दे रहे हैं।

वहीं मुंबई इंडियंस के हाल बेहाल हैं। रोहित शर्मा की कप्‍तानी भी बेअसर नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद लचर रहा है, जो टीम की सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। रोहित शर्मा ने अपने खिलाड़‍ियों से मैच में समर्पण दिखाने को कहा है। अब देखेंगे कि आज के मैच में टीम कितना जोर लगाती हुई नजर आएगी। मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रोहित शर्मा की टीम में सूर्यकुमार यादव के आने से बल्‍लेबाजी मजबूत हुई है, लेकिन टीम को गुणी गेंदबाजों की जरूरत है, जो मैच जिताकर दे सके।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो ग्‍लेन मैक्‍सवेल के आने से टीम को और मजबूती मिली है। ग्‍लेन मैक्‍सवेल टीम में शेरफेन रदरफोर्ड की जगह लेंगे। इसके अलावा टीम शानदाय फॉर्म में है और लगातार दो मैच जीत चुकी है। आज प्‍लेसिस सेना की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने की होगी। बता दें कि आरसीबी की टीम इस समय आईपीएल 2022 की अंक तालिका में छठे स्‍थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 9वें स्‍थान पर है।

आंकड़ों पर गौर करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। आरसीबी और मुंबई के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 जबकि आरसीबी ने 12 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों पर ध्‍यान दें तो आरसीबी ने बाजी पलटी है। आरसीबी ने पिछले पांच में से तीन मैच जीते हैं जबकि एमआई दो मैच जीत सकी है। आईपीएल 2021 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे और दोनों बार आरसीबी ने बाजी मारी थी।

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11 (Predicted Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्‍लेइंग 11 (Royal Challengers Bangalore Predicted Playing 11)

फाफ डु प्‍लेसिस (कप्‍तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, डेविड विली, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, मोहम्‍मद सिराज और अकाश दीप।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग 11 (Mumbai Indians Predicted Playing 11)  

रोहित शर्मा (कप्‍तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्‍ड ब्रेविस, किरोन पोलार्ड, फेबियन एलेन, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्‍स, जसप्रीत बुमराह और बेसिल थंपी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर