IPL 2022: दिल्‍ली कैपिटल्‍स की करारी शिकस्‍त के बाद ऋषभ पंत के हुए बुरे हाल, सहना पड़ा बड़ा नुकसान

आईपीएल 2022
भाषा
Updated Apr 08, 2022 | 15:01 IST

Rishabh Pant fined for slow over rate: दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबला बिलकुल भी अच्‍छा नहीं बीता। मैच में शिकस्‍त झेलने के बाद पंत को बड़ा नुकसान सहना पड़ा।

rishabh pant
ऋषभ पंत  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दिल्‍ली कैपिटल्‍स को लखनऊ सुपरजायंट्स से शिकस्‍त मिली
  • ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा
  • दिल्‍ली कैपिटल्‍स की तीन मैचों में यह दूसरी हार रही

नवी मुंबई: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अपनी टीम की धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, 'यह टीम का इस सत्र का पहला उल्लंघन था तो आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति उल्लंघन संबंधित आचार संहिता के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया।'

दिल्ली कैपिटल्स को गुरूवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी मौजूदा सत्र में तीन मैचों में दूसरी हार है।

दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तीन विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डी कॉक की 52 गेंद में 80 रन की पारी से यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर