IPL 2021, DC vs MI, Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर

IPL 2021, Match 13, DC vs MI, Live streaming timing, TV telecast: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम मंगलवार को भिड़ेंगी। जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये मैच।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस  |  तस्वीर साभार: Twitter

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) आमने-सामने होंगी। दिल्ली की अगुवावी विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत कर रहे हैं जबकि मुंबई की कमान 'हिटमैन' रोहित शर्मा के हाथों में हैं। दोनों टीमों मौजूदा सीजन में तीन-तीन मैच खेल चुकी हैं और अब चौथी बार मैदान पर उतरेंगी। दिल्ली और मुंबई ने तीन मुकाबलों में से एक गंवाया है और दो अपने नाम किए हैं। 

डीसी ने पिछले मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 6 विकेट से जीत नसीब हुई। वहीं, एमआई अपने आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ी थी। मुंबई ने इस मैच पर 13 रन से कब्जा किया। ऐसे में दोनों टीमें जब टकराएंगी तो जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेंगी। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल के मैच बिना दर्शकों के खेले जा रहे हैं। ऐसे में आईपीएल फैंस टीवी और मोबाइल पर मैच देखने का लुत्फ उठा रहे हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली और मुंबई का मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं?

- कब खेला जाएगा आईपीएल 2021 का 13वां मैच| When will 13th match of IPL 2021 be played?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2021 का 13वां मैच 20 अप्रैल (मंगलवार) को खेला जाएगा।

- कितने बजे शुरू होगा दिल्ली-मुंबई आईपीएल 2021 का 12वां मैच| DC vs MI IPL 2021 Match 13 timing?

आईपीएल 2021 के 12वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा।

- किस मैदान पर खेला जाएगा दिल्ली-मुंबई मुकाबला। DC vs MI match venue

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा।

- कहां देख सकते हैं दिल्ली-मुंबई आईपीएल 2021 मैच का लाइव टीवी प्रसारण। Live TV telecast of DC vs MI

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2021 के 13वें मैच को आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर देख सकेंगे। हिंदी कमेंट्री के लिए स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर आप मैच देख सकते हैं। इस बार आईपीएल को आप हिंदी कमेंट्री समेत भारत की 7 भाषाओं में कमेंट्री के साथ देख सकते हैं।

- दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस​ मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें | Online Live streaming of DC vs MI 2021 match?

आईपीएल 2021 के 13वें मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। इसके अलावा भारत में आईपीएल 2021 टूर्नामेंट से जु़ड़ी हर ताजा खबर, अपडेट, कार्यक्रम और अंक तालिका देखने के लिए यहां IPL 2021 Coverage क्लिक कर सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दिल्ली कैपिटल्स: रिषभ पंत (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, पृथ्वी सॉव, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबाडा, एनरचि नोर्जिया, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करेन, सैम बिलिंग्स और अनिरूद्ध जोशी।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मोहसिन खान, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, अनुकुल रॉय, इशान किशन, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशाम, युद्धवीर चरक, मार्को जेनसन और अर्जुन तेंदुलकर।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर