Virat Kohli : हां, हम रिलेशन में थे लेकिन... Virat के साथ रिश्ते पर जब गुस्से में बोली एक्स-गर्लफ्रैंड

भारत में बॉलीवुड-क्रिकेट जगत एक-साथ ही चलते हैं। हमारे पास ऐसी एक उदाहरण हैं जिसमें भारतीय क्रिकेटर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट करते नजर आए। कई क्रिकेटर तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी कर अपना सफल जीवन भी जी रहे हैं। चलिए, आज हम आपको विराट के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों से दोस्ती रही है। 

Virat Kohli, Izabelle Leite, Bollywood , indian crickter ,,
Virat Kohli date Izabelle Leite in 2014  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • विराट और बॉलीवुड का रहा करीबी नाता, कई अभिनेत्रियों से जुड़ा नाम
  • विराट ने अफवाहों पर कभी नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
  • ब्राजील की अभिनेत्री इजाबेल लिटे से जुड़ा नाम

Virat Ex Girlfriend : टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली बॉलीवुड से हमेशा ही करीब से जुड़े रहे हैं। आम भारतीय की तरह बॉलीवुड के बड़े फैन विराट ने इस जगत में कई दोस्त बनाए, जिनमें कई नामी बॉलीवुड अभिनेत्रियां शामिल रहीं। कई बार उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा भी गया, जिनमें तमन्ना भाटिया और इजाबेल लिटे का नाम शामिल रहा। हालांकि विराट ने हमेशा इनपर चुप्पी साधे रखी। तो चलिए आज बात करते हैं ब्राजील मूल की अभिनेत्री इजाबेल लिटे के बारे में। इजाबेल ने साल 2012 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘तलाश’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 

साल 2011 में टीम इंडिया के क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली को भावी कप्तान के रूप में देखा जा रहा था। वह काफी लोकप्रिय थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात ब्राजील मूल की अभिनेत्री इजाबेल लिटे से हुई। दोनों की सिंगापुर में शॉपिंग करते कई फोटोज वायरल हुईं। माना गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन फिर अचानक दोनों की राह जुदा हो गई। यह मामला तब चर्चा में आया जब एक फिल्म प्रमोशन के दौरान इजाबेल से विराट के बारे में पूछा गया और वह गुस्सा गईं। 

बोलीं, बीती बातों को दोहराने का नहीं है फायदा

दरअसल, पत्रकार ने इजाबेल से विराट के साथ लंबे समय से न दिखने को लेकर सवाल किया था। इसपर इजाबेल गुस्से में बोलीं- हां, हम दो साल तक रिलेशनशिप में रहे और यह रिश्ता आपसी सहमति के साथ खत्म हुआ। अब हम अच्छे दोस्त हैं। अब बीती बातों को दोहराने से कोई फायदा नहीं था। हमने एक साथ अच्छा समय बिताया लेकिन अब मैं अपनी राह पर हूं और विराट अपनी राह पर।

पंजाबी गानों में भी आईं नजर 

इजाबेल बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय रहने के अलावा कई पंजाबी गानों में भी नजर आईं। उन्हें पंजाबी जगत में खूब पसंद किया गया। खास तौर पर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के गाने ‘लाहौर’ में उनकी सुंदरता को बेहद पसंद किया गया। यह गाना यूट्यूब पर देखा जाने वाला भारत का सबसे मशहूर गाना रहा, जिसे 900 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।  

इजाबेल ने इन फिल्मों में किया काम

साल 2012 में आई बॉलीवुड फिल्म तलाश से इजाबेल ने बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्हें असल पहचान साल 2013 में आई सिक्सटीन फिल्म से मिली, जिसमें उन्होंने अनु का रोल प्ले किया था। साल 2014 में आई पुरानी जींस ने उन्हें हिट अभिनेत्रियों की श्रेणी में ला खड़ा किया। इजाबेल ने तमिल फिल्म जगत की ओर भी रुख किया और नरेंद्रा, मि. मंजनू और वर्ल्ड फेमस लवर फिल्में कीं।  


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर