Rape News: 11 साल की लड़की से रेप करने वाला आरोपी अपने बचाव में बोला- अब यह संबंध बनाने लायक हो गई

क्राइम
Updated Oct 14, 2019 | 15:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

11 year old girl raped : अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में 11 साल की एक लड़की से कम से कम 11 बार रेप किया गया। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने अपने बचाव में कहा कि वह अब संबंध बनाने लायक हो गई है।

11 year old raped
11 साल की लड़की से रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • अमेरिका के फ्लोरिडा से रेप की एक बेहद दिल दहलाने वाली खबर आई सामने
  • 11 वर्षीय लड़की से 11 बार रेप करने वाले आरोपी ने कही शर्मनाक बात
  • अपने बचाव में पीड़िता की मां से कहा- अब यह संबंध बनाने के लायक हो गई
  • पीड़िता के बयान के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

नई दिल्ली : 11 साल की लड़की से कई बार रेप करने वाले आरोपी ने खुद को सही साबित करने के लिए पीड़िता की मां से कहा कि अब तुम्हारी बेटी संबंध बनाने के लायक हो गई है। हैरान कर देने वाला ये मामला अमेरिका के फ्लोरिडा शहर का है। 30 वर्षीय  Wilfredo Erazo-Turcios को इस अपराध के लिए उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। 

12 साल से भी कम उम्र की इस बच्ची के साथ लगातार कई बार रेप करने के मामले में दोषी पाए जाने वाले शख्स को वहां के कोर्ट ने कड़ी से कड़ी सजा सुनाई। 2015 की न्यू इयर की पूर्व संध्या पर आरोपी ने पीड़िता की मां से कहा था कि उसने उसकी बेटी से 11 बार रेप किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक वह कथित तौर पर उस समय पीड़िता के ही घर पर उसकी मां और उसके साथ रहता था और वे तीनों एक दूसरे को जानते थे। इसके बाद उसने खुद को सही साबित करने के लिए कहा कि अब वह संबंध बनाने के लायक हो गई है। पीड़िता आरोपी को तब से जानती थी तब वह 6 साल की थी। वहीं जब वह 10 साल की थी तब से ही आरोपी उसके घर पर रहने लगा था। 

जब पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि उसका कई बार रेप किया गया है। आरोपी को जब इसका पता लगा तो उसने जाना कि पुलिस कभी भी यहां आ सकती है फिर वह तुरंत वहां से भाग गया। वह उसी दिन वहां से भाग गया और टेक्सास चला गया। उसे 2017 सितंबर में फ्लोरिडा से गिरफ्तार कर लिया गया।

केस के ट्रायल में पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताया तो उसके साथ बहुत बुरा होगा। कोर्ट में फैसले के दौरान पीड़िता के साहस की सराहना की गई जिस प्रकार उसने सारी घटनाओं का खुलासा किया। 

  

अगली खबर