Delhi : नाबालिग रेप पीड़िता का अबॉर्शन कराने चला था आरोपी, हो गई मौत, हैरान करने वाला है मामला

क्राइम
Updated Oct 14, 2019 | 10:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Crime: पश्चिमी दिल्ली के नारायणा में एक व्यक्ति ने 16 साल की नाबालिग के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी ही बताया जाता है।

delhi crime news
दिल्ली क्राइम न्यूज  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • नाबालिग रेप पीड़िता का अबॉर्शन हुआ गलत तो हो गई मौत
  • पश्चिमी दिल्ली के नारायणा से आय़ा बेहद हैरान करने वाला मामला
  • आरोपी पीड़िता है पड़ोसी जिसे पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के नारायणा इलाके में 16 साल की एक किशोरी के साथ रेप और हत्या की खबर सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जो पीड़िता का पड़ोसी बताया जाता है। इस पर 16 वर्षीय उस लड़की के साथ कथित तौर पर रेप करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता का शव सबसे पहले उसके परिजनों ने सुबह के समय देखा। उस समय पीड़िता के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं दिखा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने उस जगह की जांच की और शव की मेडिकल जांच के बाद पाया कि युवती का पहले रेप किया गया था इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। 

शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही इलाके में रहते थे। जानकारी के मुताबिक घटना के पहले आरोपी युवक उसके घर पर आया था। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के द्वारा पीड़िता के मौत की जानकारी दी गई।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को गंभीर हालत में उसे अस्पताल में लाया गया था जहां उसने अपना दम तोड़ दिया। इस मामले के बारे में बताते हुए पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि जब पीड़िता को अस्पताल लाया गया था तब वह जीवित थी। अस्पताल के आसपास कोई भ्रूण नहीं पाया गया।

आशंका जताई जा रही है कि अस्पताल के बाहर, घर पर या किसी और जगह पर उसका अबॉर्शन किए जाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने बताया कि वे उस जगह को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता स्कूल ड्रॉपआउट है और उसकी आरोपी के साथ पहले से जान पहचान थी। दोनों परिवारों के बीच भी अच्छे रिलेशन थे। कुछ महीनों पहले ही आरोपी पीड़िता के घर आया था और उसे लंच कराने का लालच देकर अपने घर ले गया था और फिर उसके साथ रेप किया था।

पीड़िता ने पहले तो अपने घरवालों से कुछ नहीं कहा लेकिन धीरे-धीरे उसकी प्रेग्नेंसी सामने आने लगी। इसके बाद उसने अपनी मां को इसके बारे में बताया। सब कुछ पता चलने पर पीड़िता के मां-बाप ने पहले आरोपी को अपनी बेटी के साथ शादी करने के लिए मनाया लेकिन उसके परिवार वालों ने मना कर दिया।

काफी विवाद के बाद दोनों परिवारों ने मिलकर पीड़िता का अबॉर्शन करवाने पर सहमति बनाई। अब चूंकि पीड़िता 22 सप्ताह की प्रेग्नेंट हो गई थी इसलिए उसके अबॉर्शन में भी दिक्कतें आ रही थी। इसके बाद उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। 

आरोपी ने पहले खुद को नाबालिग बताया लेकिन पाया गया कि उसकी उम्र 19 साल है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है इसके अलावा पीड़िता और आरोपी के माता-पिता को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
 

अगली खबर