बिहार: औरंगाबाद में ऑटो-रिक्शा में महिला से छेड़छाड़ की कोशिश, गिर गया 5 साल का बच्चा, हुई मौत

बिहार के औरंगाबाद में एक ऑटो-रिक्शा में 2 लोगों ने महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसी दौरान महिला का 5 साल का बच्चा ऑटो से गिर गया और उसकी मौत हो गई। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।

Dead body
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: बिहार के औरंगाबाद में दो लोगों ने एक चलते ऑटो-रिक्शा में एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसी दौरान महिला का 5 साल का बीमार लड़का ऑटो-रिक्शा से गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के नीमा मोड़ इलाके की है। जानकारी के अनुसार महिला अपने बीमार बच्चे का इलाज कराकर अस्पताल से लौट रही थी। यात्रा के दौरान उनके साथ ऑटो में अन्य महिलाएं भी थीं।

हालांकि, दो लोगों ने ऑटो रोका और अंदर चढ़ गए। दोनों ने पांच साल के बच्चे की मां सहित महिला यात्रियों को परेशान करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने विरोध किया तो पुरुषों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मां की गोद में बैठा पांच साल का बच्चा छेड़छाड़ के प्रयास के दौरान ऑटो से गिर गया। मां का आरोप है कि मौके से भागने से पहले पुरुषों ने उनके बेटे को भी पीटा।

हादसे के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे वापस रफीगंज के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने अधिकारियों को बताया कि दोनों आरोपी गाजी कर्मा गांव के रहने वाले हैं। ऑटो चालक मोहम्मद नासिर ने भी पुलिस के सामने गवाही दी है। एसएचओ मुकेश कुमार भगत ने बताया कि मृत बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि दोनों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी पुलिस हिरासत में है और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे जल्द ही दूसरे अपराधी को पकड़ लेंगे।  

अगली खबर