Delhi: दिल्ली में एकतरफा प्यार में एक शख्स ने महिला के घर के सामने खुद को गोली मारी

A young man shot himself in delhi: दिल्ली में एक तरफा प्यार के मामले में एक युवक ने एक महिला जिसे वो चाहता था उसी के घर के सामने खुद को गोली मार ली, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Representational Image
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक सिरफिरे आशिक ने खुद को गोली मार ली, बताया जा रहा है कि वो एक शादीशुदा महिला के प्यार को एकतरफा प्यार करता था। हादसा दिल्ली के नरेला के स्वर्णजयंती विहार में हुआ, इस व्यक्ति ने इस महिला को प्रपोज करने के लिए दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर से 40 किलोमीटर की यात्रा की। दिलचस्प बात यह है कि इस महिला के पति जेल में है।

विक्की नाम के इस युवक ने अवैध हथियार से खुद को गोली मार ली, उसे नरेला के हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताते हैं कि उसने महिला के घर के सामने पहुंचकर उससे बात करनी चाही लेकिन उसने इससे इंकार कर दिया, जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

महिला के मना करने पर उसे बहुत बुरा लगा और उसने आवेश में आकर महिला के घर के सामने ही खुद को गोली मार ली, युवक को कंधे पर एक गोली लगी है और उसकी हालत  वह खतरे से बाहर बताई जा रही है, उसका इलाज किया जा रहा है।

बताते हैं कि महिला का पति घोषित बदमाश है और वो फिलहाल जेल में है, ये युवक महिला को पसंद करने लगा और उससे शादी की बात करने लगा था मगर महिला ने इससे इंकार कर दिया जिसके बाद उसने खुद को ही गोली मार ली।

अगली खबर