शर्मसार है दिल्ली! युवक ने 62 साल की बुजुर्ग को बनाया हवस का शिकार, 25 बार चाकू घोंपकर ले ली जान

राष्‍ट्रीय राजधनी दिल्‍ली से रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 62 साल की बुजुर्ग से युवक ने रेप करने के बाद 25 बार चाकू घोंपकर उसकी हत्‍या कर दी।

हैवानियत! बुजुर्ग से यौन उत्पीड़न,ओरापी ने 20 बार घोंपा चाकू (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
हैवानियत! बुजुर्ग से यौन उत्पीड़न,ओरापी ने 20 बार घोंपा चाकू (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के दल्‍लूपुरा इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 62 वर्षीया एक महिला के साथ आरोपी ने यौन उत्‍पीड़न किया और उसे करीब 25 बार चाकू घोंपा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने धादार हथियार से पीड़‍िता का गला काटा था। उसके पेट पर भी चोट के कई निशान पाए गए हैं।

पुलिस को रविवार को धर्मशिला अस्पताल से पीड़िता के बारे में जानकारी मिली। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्‍यप के अनुसार, 'पुलिस अस्पताल पहुंची और पाया कि दल्लूपुरा गांव की रहने वाली पीड़िता का गला धारदार हथियार से काटा गया था और उसके पेट पर चोट के कई निशान थे। उसे मृत घोषित कर दिया गया था।'

आरोपी गिरफ्तार

न्यू अशोक नगर थाने में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जहां से महिला खून से लथपथ हालत में मिली थी। इस बीच आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्‍तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह घटना के वक्‍त नशे की हालत में था। 

कई बार घोंपा चाकू

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले धारदार हथियार से महिला का गला काटा और फिर उसे 25 से अधिक बार चाकू मारा। यह यौन उत्पीड़न का मामला भी प्रतीत होता है। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया।

महिला के बेटे ने कहा कि जब वह नोएडा में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर आया तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ देखा। महिला बिहार के बेगूसराय की रहने वाली थी, जो दल्‍लूपुरा गांव में अपने बेटे और पोते के साथ रहती थी।

वह अपने घर के पास सब्जी बेचती थी। पुलिस ने कहा कि रविवार को भी उसने अपने पोते के साथ सब्जी का ठेला निकाला था। बाद में वह खाना बनाने के लिए घर चली गई थी, जब उसके साथ यह वारदात हुई।

अगली खबर