चलती गाड़ी में ड्राइवर, क्लीनर ने महिला के साथ किया बलात्कार

कड़े कानून के बावजूद महिलाओं के खिलाफ हिंसा और बलात्कार की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। एक बार फिर चलती गाड़ी में महिला के साथ रेप हुआ।

Driver, cleaner raped woman in moving vehicle at Pune
पुणे में चलती गाड़ी में महिला से बलात्कार  |  तस्वीर साभार: Representative Image

पुणे : आलंदी-चाकन मार्ग पर वाहन में एक 29 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के आरोपी की तलाश करने के लिए पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर और क्लीनर का पता लगाने के लिए पूरे महाराष्ट्र में सर्च अभियान चलाया है। अलंदी पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक अपराध मंगलवार रात और बुधवार सुबह के बीच हुआ। आरोपियों ने पीड़िता को परने फाटा तक अपनी गाड़ी से ड्रॉप करने का ऑफर दिया। लेकिन उसे वहां पहुंचने के बदले उसके साथ चलती गाड़ी में बलात्कार किया। 

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि दोनों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। जब महिला ने विरोध किया तो दोनों उसके साथ मारपीट भी की। हलांकि महिला किसी तरह अपना पर्स और क्लीनर का एक  मोबाइल फोन लेकर भागने में सफल रही। एचटी के मुताबिक वह फिर अलंदी-चाकन सड़क पर एक रिजेडेंसियल सोसायिटी में एक चौकीदार के पास पहुंची और उसने उसे पुलिस तक पहुंचाने में मदद की।

शुरू में यह शिकायत तालेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी, लेकिन फिर इसे आलंदी पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया। डीसीपी स्मिता पाटिल ने कहा कि वर्तमान में ये आरोपी शहर से बाहर हैं और हमारी टीमें उन्हें पकड़ने गईं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 366 (अपहरण या उत्पीड़न), 341, 323, 504 और 506 के तहत आरोपियों के खिलाफ के दर्ज किया है।

अगली खबर