MP Rape: शराब के नशे में पिता की घिनौनी हरकत, 8 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

क्राइम
Updated Dec 14, 2019 | 14:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मध्यप्रदेश में एक चौंकाने वाले मामले में पिता ने अपनी 8 साल की बेटी के साथ रेप किया। पुलिस को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की मदद से मामले की जानकारी लगी।

Father rapes daughter
पिता ने बेटी के साथ किया रेप  |  तस्वीर साभार: Thinkstock

नीमच (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के नीमच में एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई  है। नीमच शहर में अपने निवास पर एक आठ वर्षीय लड़की का कथित तौर पर उसके पिता ने बलात्कार किया। पुलिस को एक चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा पर एक बेनामी कॉल आया और इसी की मदद से शिकायत मिलने के बाद यह घटना सामने आई।

मुख्य पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'शाम को फोन करने वाले ने हमें बताया कि एक शराबी आदमी नशे की हालत में हर दिन अपनी बेटी को बुरी तरह पीटता है। बाद में, अधिकारियों ने पीड़िता को खोजने के लिए प्रयास किए और केवल दो दिनों बाद ही लड़की को उसके घर पर खोजने में कामयाब रहे।'

लड़की ने बाल काउंसलर को अपनी आपबीती सुनाई, जिसने फिर पुलिस को सबकुछ बताया। नाबालिग को बाद में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया जहां यह पुष्टि की गई कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।

पेशे से मजदूर, आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायाधीश ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल नियुक्त किया है।

अगली खबर