Ahmedabad: बहन से बंधवाई राखी फिर कर दी उसी की हत्या, भाइयों ने गहने भी चुराए

गुजरात के अहमदाबाद में 2 भाइयों ने बड़ी बहन से राखी बंधवाने के बाद उसकी हत्या कर दी और उसके घर से करीब 6 लाख रुपए के गहने चुराकर ले गए। दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

rakhi
प्रतीकात्मक तस्वीर 
मुख्य बातें
  • राखी बंधवाने के बाद दो भाइयों ने की बहन की हत्या
  • हत्या के बाद दोनों ने बहन के 6 लाख रुपए के गहने भी लूटे
  • दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में दो भाइयों ने कथित रूप से अपनी बड़ी बहन की हत्या कर दी और उसके घर से 6 लाख रुपए के गहने चुरा लिए। आरोपियों ने राखी बांधने के बाद अपनी बहन की हत्या की। दोनों आरोपियों की पहचान सजिजुल शेख और रोजोली शेख के रूप में हुई है। वहीं मृतक महिला की पहचान सूकी उर्फ मीरा रामस्वरूप साधु के रूप में हुई है। 

दोनों ने योजना बनाई थी कि वे अपनी बड़ी बहन के यहां राखी बंधवाने के बहाने जाएंगे। घटना के दिन दोनों व्यक्ति योजना के अनुसार अपनी बहन के घर गए। राखी बांधने के बाद बहन ने अपने भाइयों के लिए चाय बनाई और दोनों ने चाय पी। चाय पीने के बाद दोनों भाइयों ने कथित तौर पर अपनी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मृतका की अलमारी खोली और उसके गहने चुरा लिए। आरोपी लोगों ने कथित रूप से 6 लाख रुपए के सोने और चांदी के गहने चुराए।

एक जांच में पता चला है कि दोनों भाई 2 अगस्त को मिले थे। दोनों ने बहन की हत्या का फैसला लिया क्योंकि वे सजिजुल के तलाक के पीछे उसका हाथ मानते थे। सजिजुल कथित तौर पर अपनी बहन से गुस्सा था क्योंकि वह शादी के लिए दूसरी लड़की नहीं ढूंढ पा रहा था। 

भाइयों के अनुसार, बहन की दो बार शादी हो चुकी थी। उसकी पहली शादी राकेश नेपाली से हुई थी। जब राकेश का निधन हो गया, तो उसने रामस्वरूप साधु से शादी कर ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अगली खबर