MP: महिला ने किया 16 साल के लड़के का यौन शोषण, ससुराल वालों ने दी रेप के मामले में फंसाने की धमकी

क्राइम
Updated Jun 02, 2021 | 21:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मध्य प्रदेश क्राइम न्यूज: मध्य प्रदेश में एक 35 साल की महिला ने 16 साल के लड़के को यौन शोषण किया। इसके बाद महिला के पति और ससुराल वालों ने नाबालिग पीड़ित को फर्जी रेप मामले में फंसाने के लिए धमकाया भी।

man rape
नाबालिग लड़के को किया परेशान  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के का एक महिला ने कथित तौर पर दो बार यौन उत्पीड़न किया
  • आरोपी ने लड़के के परिवार से एक लाख रुपये की मांग की
  • मांग पूरी न होने पर लड़के को फंसाने की धमकी दी

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक महिला ने 16 साल के लड़के का कथित तौर पर यौन शोषण किया और उसे धमकाया। 35 वर्षीय महिला के पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर नाबालिग से एक लाख रुपये की मांग की और उसे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि महिला ने किशोरी के साथ दो बार दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी महिला के ससुराल पक्ष व पति को 27 मई को हुई। उन्होंने पीड़ित की मदद करने के बजाय उसके परिवार से एक लाख रुपए की मांग की और उसे फर्जी बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी।

जब लड़के के परिवार ने राशि का भुगतान करने से इनकार कर दिया, तो महिला के पति और ससुर ने कथित तौर पर उनकी कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाया और पपीते के पेड़ काट दिए। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित ने चाइल्डलाइन राजगढ़ में संपर्क किया और काउंसलर मनीष डांगी से बात की। इस बीच स्थानीय पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।

कथित तौर पर अवसाद में रहने वाले लड़के ने सामाजिक कलंक का डर होने के कारण किसी को भी अपनी आपबीती बताने से परहेज किया। हालांकि नाबालिग ने हिम्मत जुटाकर चाइल्डलाइन के अधिकारियों को इसकी जानकारी तब दी जब आरोपी ने उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने लड़के की काउंसलिंग की। 

महिला के परिवार के सदस्यों को धारा 384 (जबरन वसूली के लिए सजा), और 427 (नुकसान पहुंचाना) के तहत गिरफ्तार किया गया, जबकि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराएं उसके खिलाफ लगाई गई हैं।

अगली खबर