कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर रेप का मामला दर्ज, शादी का वादा करके ब्यूटीशियन का किया यौन शोषण

कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर एफआईआर दर्ज हुई है। कुमार हेगड़े पर रेप का आरोप लगा है। हेगड़े ने शादी का आश्वासन दिया था। इसके बाद उस लड़की का यौन शोषण किया।

Kangana Ranaut Bodygaurd
Kangana Ranaut Bodygaurd 
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर रेप का आरोप लगा है।
  • 30 साल की ब्यूटीशियन ने कंगना के बॉडीगार्ड पर आरोप लगा है।
  • हेगड़े ने शादी का आश्वासन दिया था। इसके बाद उस लड़की का यौन शोषण किया है।

मुंबई. कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप का आरोप लगा है। कुमार हेगड़े के खिलाफ डीएन नगर कुमार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार हेगड़े के खिलाफ ये आरोप 30 साल के एक ब्यूटीशियन ने लगाया है। हेगड़े ने शादी का आश्वासन दिया था। इसके बाद उस लड़की का यौन शोषण किया है।

एफआईआर के मुताबिक कुमार हेगड़े और पीड़ित बीते आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। हेगड़े ने पीड़ित को पिछले वर्ष जून में शादी का भरोसा दिया था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला को यकीन था कि दोनों शादी कर लेंगे।

FIR-381-1

इन धाराओं के तहत केस दर्ज
एफआईआर के मुताबिक महिला ने कुमार को शारीरिक संबंध बनाने से मना किया था। पीड़िता से आरोपी ने 50 हजार रुपए भी लिए है, यह कहकर कि उनकी मां बीमार है और इसके बाद वह अपने गांव चले गए। 

गांव में जाने के बाद वह फोन नहीं उठा रहे हैं। मुंबई पुलिस ने धारा 376, 377 और 420 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी चैतन्य ने इसे कंफर्म किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by kumar hegde (@rokey_hegde)

आपको बता दें कि रॉकी को कंगना रनौत को कई बार स्पॉट किया गया था। गौरतलब है कि कंगना रनौत पिछले कई वक्त से हिमाचल प्रदेश में अपने होमटाउन में हैं। कंगना कोरोना से संक्रमित थीं, जिससे वह उबर गई हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर