प्रेमी के साथ घूमने गई थी युवती, कुछ लोगों ने पकड़ा और खेत में ले जाकर किया गैंगरेप 

महाराष्ट्र के नागपुर में एक लड़की अपने प्रेमी के साथ घूमने गई थी। कुछ लोगों ने उसे उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

Nagpur : Girl had gone for a walk with her boyfriend, some people caught and raped her
नागपुर में युवती से रेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नागपुर: देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बलात्कार, घरेलू हिंसा, हत्या बदस्तूर जारी है। महाराष्ट्र के नागपुर में एक हृदयविदारक घटना घटी। एक युवती अपनी प्रेमी के साथ सैर पर निकली थी लेकिन उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया गया। इस घटना से शहर में रहने वाले मां-बाप में भय का माहौल है। घटना नागपुर के माधव नगरी इलाके की बताई जा रही है।

रात करीब आठ बजे पीड़िता अपने प्रेमी के साथ सड़क पर खड़ी थी। चार युवकों ने वहां आकर उस युवती और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। आरोपी ने युवती को घायल कर दिया और फिर उसे पास के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने अब इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार है। इस अपराध ने एक बार फिर शहर में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

ठाणे के डोंबिवली और साकीनाका में बलात्कार के मामलों के कुछ दिनों बाद यह भयावह घटना सामने आई है। डोंबिवली मामले में कम से कम 33 लोगों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर गैंगरेप किया है। डोंबिवली मामले में पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

साकीनाका रेप केस में यूपी के एक ऑटोरिक्शा चालक ने महिला के साथ बलात्कार कर उसे प्रताड़ित किया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि महिला और ऑटो ड्राइवर के बीच पैसों का विवाद था।

अगली खबर