'देवरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालती थी सास', नवविवाहिता की मौत पर परिजनों का आरोप

राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक पांच माह की गर्भवती महिला की गोली लगने से मौत हो गई है। इस मामले में मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Pregnant woman dies in Sriganganagar, Rajasthan, serious allegations against family in-laws
'देवरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालती थी सास' 
मुख्य बातें
  • श्री गंगानगर में एक पांच महीने की गर्भवती महिला की गोली लगने से मौत
  • पिछले साल मई में ही हुई मृतका की शादी, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
  • पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, कुछ लोग हिरासत में

श्री गंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को दर्दनाक वाकया सामने आया है। श्रीगंगानगर के रविदास नगर में एक गर्भवती महिला की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में मृतक महिला के मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उसके देवर ने ही गोली मारकर महिला की हत्या की है। जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मामले को लेकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

10 माह पहले हुई थी शादी
खबर के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 27 साल की पल्लवी छाबड़ा के रूप में हुई है जिसकी 10 माह पहले ही शादी हुई थी और फिलहाल वह 5 महीने की गर्भवती भी थी। पल्लवी के पिता ने बेटी की मौत के मामले में जवाहर नगर में केस भी दर्ज कराया है।  पुलिस ने फिलहाल पल्लवी की सास, छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है, जबकि मृतका का पति कुछ दिन पहले ही अन्य मामले में अरेस्ट हो चुका है।

पिता का आरोप
दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, मृतका पल्लवी के पिता ने पुलिस को कई जानकारियां दी है। पल्लवी के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को हैसियत के अनुसार दहेज दिया था लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद पल्लवी के ससुर का देहांत हो गया तो परिवार वालों ने पल्लवी को अपशगुनी बताते हुए उस पर जुल्म ढहाना शुरू कर दिया। इसके बाद पल्लवी के साथ सास से लेकर देवर तक मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं पल्लवी की सास उसे देवरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालती थी। 

साजिशन की हत्या
परिवार का आरोप है कि पल्लवी को मारने की साजिश पहले रची गई और उसे बंधक बनाकर रखा गया। सुबह करीब पौने दस बजे पल्लवी के घर के अंदर से गोली चलने की आवाज आई तो सास ने दरवाजा खोला और पल्लवी की लाश पड़ी थी। सास का कहना है कि पल्लवी ने खुद को गोली मारी है।

अगली खबर