Cyberabad Gangrape Murder: आरोपियों ने की थी पूरी प्लानिंग, खुद की थी स्कूटी पंचर, मुंह दबाकर किया गैंगरेप

क्राइम
किशोर जोशी
Updated Nov 30, 2019 | 19:45 IST

तेलंगाना के साइबराबाद में एक डॉक्टर के साथ गैंगरेप और मर्डर की घटना में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मामले के आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Telangana doctor gang rape murder Court sends 4 accused to 14 days judicial custody
मदद की गुहार ना सके पीड़िता, इसलिए बंद कर दिया था मुंह 
मुख्य बातें
  • केस सुलझाने के लिए पुलिस ने ली थीसीसीटीवी की मदद और किया 4 आरोपियों को अरेस्ट
  • आरोपियों में शिवा नाम के शख्स ने स्कूटी की थी स्कूटी पंचर
  • पीड़िता को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, मदद की गुहार ना सके इसलिए बंद कर दिया पीड़िता का मुंह

हैदराबाद: तेलंगाना के साइबराबाद में महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर के चारों आरोपियों को  एक स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सभी आरोपियों को महबूबनगर की जेल में रखा जाएगा। आरोपियों ने महिला पशु चिकित्सक को अगवा कर पहले उसके साथ गैंगरेप किया और फिर हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की। चारों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, शिवा, नवीन, चिंताकुला के रूप में हुई है।

महिला डॉक्टर के साथ हुई इस खौफनाक वारदात से पूरा देश हिल गया है। आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने केस सुलझाने के लिए सीसीटीवी की मदद ली और बाद में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पीड़ित डॉक्टर के परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की होती तो शायद डॉक्टर की जान बच जाती।

ऐसे की थी प्लानिंग
साइबराबाद पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों को पता था कि महिला ने टोल प्लाजा की पार्किंग पर स्कूटी पार्क की है। डॉक्टर जब पार्क करने के बाद वहां से चली गईं तो आरोपियों में शिवा नाम के शख्स ने स्कूटी की हवा निकाल दी। बाद में जब डॉक्टर अपने काम पूरा कर पार्किंग में लौटी तो स्कूटी पंचर थी। इसके बाद एक मोहम्मद आरिफ नाम के आरोपी ने डॉक्टर को मदद की पेशकश की।

पीड़िता ने किया था बहन को फोन

इसके बाद शिवा स्कूटी ठीक कराने के बहाने कुछ दूर ले गया। कुछ देर बाद  अन्य आरोपी भी वहां आ पहुंचे और उन्होंने पीड़िता को बंधक बना लिया। इस दौरान पीड़िता ने अपनी बहन को फोन किया जिसमें वह डरी-सहमी लग रही थी और बहन से लगातार बात करते रहने को बोल रही थी। पीड़िता की बहन ने डॉक्टर को टोल प्लाजा पर खड़े रहने को बोला था। कुछ समय बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।

इसके बाद आरोपियों ने शराब पी और फिर वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप के दौरान पीड़िता मदद की गुहार ना लगा सके इसलिए आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता की हत्या कर दी। आरोपी यहीं नहीं रूके उन्होंने पीड़िता के शव को कंबल में लिपटाकर कुछ दूर ले जाकर उसमें आग लगा दी।

अगली खबर