शर्मनाक! बछड़े के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया शख्‍स, पहुंचा हवालात

मवेशियों की देखभाल के लिए रखे गए एक शख्‍स ने बछड़े के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। उसे रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शर्मनाक! बछड़े के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया शख्‍स, पहुंचा हवालात (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
शर्मनाक! बछड़े के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया शख्‍स, पहुंचा हवालात (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • एक शख्‍स को बछड़े के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है
  • आरोपी को बछड़े के साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया
  • आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है

हैदराबाद : तेलंगाना में एक शख्‍स को बछड़े के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह जिस जगह काम पर जाता था, वहीं उसने यह घिनौनी हरकत की। उसे रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसके बाद पुलिस को को सूचित किया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह फिलहाल न्‍यायिक हिरासत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
यह घटना नारायणगुडा इलाके की बताई जा रही है। आरोपी शख्‍स की पहचान महेश के तौर पर की गई है। वह यहां एक व्‍यक्ति के घर में मवेशियों की देखभाल करता था। उस शख्‍स ने उसे गाय और बछड़े की देखभाल के लिए कुछ महीने पहले ही काम पर रखा था। लेकिन उसने बछड़े के साथ जो कुछ भी किया, उससे हर कोई हैरान रह गया। आरोप है कि 11 मार्च को उसने बछड़े के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की और ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

ऐसे पहुंचा हवालात
पुलिस के अनुसार, जिस शख्‍स ने उसे गाय और बछड़े की देखभाल के लिए रखा था, उसने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। उन्‍होंने बताया कि 11 मार्च (बुधवार) की देर रात जब एनिमल शेड (जहां मवेशी रखे जाते हैं) में कोई नहीं था, महेश ने 9 माह के बछड़े के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की और ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।  उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शख्‍स के खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। 

अगली खबर